रतनपुर

किसानों को झांसे में लेकर धान की राशि हजम करने वाली महिला गिरफ्तार… एग्रोटेक कंपनी की आड़ में धोखाधड़ी को दिया था अंजाम

जुगनू तंबोली

रतनपुर – एग्रोटेक कंपनी की आड़ में क्षेत्र के किसानों के साथ धान की राशि को हजम करने वाली महिला को रतनपुर पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार 28 अप्रैल को जरहागांव निवासी फेकू राम साहू, सहित मुंगेली और आसपास क्षेत्र के अन्य किसानो ने सलखा निवासी संध्या कश्यप के खिलाफ रतनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई की महिला द्वारा एग्रोटेक कपंनी की आड़ में वर्ष 2022 में धान कीमती लगभग 914180 रू खरीदी किया गया था। जिसमे से महिला द्वारा केवल 70 हजार रूपए का भुगतान किया गया है। बाकि रकम को देने का वादा कर महिला मुकर गई। वही क्षेत्र के किसान महिला के भरोसे में आकर महिला को अपने मेहनत से उपजे धान को उसके हवाले कर दिया। महिला किसानो को पैसे के लिए घूमाने लगी। जब किसानो को अपने साथ हुई ठगी का ऐहसास हुआ तो उन्होने घटना की शिकायत रतनपुर थाने में दर्ज कराई। जहा पुलिस ने तत्काल ही आरोपिया की खोजबीन कर शुक्रवार को उसे गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर: घर में लगी भीषण आग के दौरान सिलेंडर ब्लास्ट, आग बुझा रहे पड़ोसी युवक गंभीर, घर का सामान और ब... शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग, दो शातिर महिलाएं गिरफ्तार, कोटा:- बिजली खंभे पर काम करते समय ठेका कर्मचारी की करंट से दर्दनाक मौत...सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... सक्ति गोलीकांड का हुआ खुलासा...पति की प्रेमिका को रास्ते से हटाने पत्नी ने दी थी 4 लाख की सुपारी, पु... पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज