छत्तीसगढ़बिलासपुर

जरा सी लापरवाही से ट्रक के खलासी की गई जान, दुर्घटना को अंजाम देने के बाद ट्रेलर चालक हुआ फरार

फिलहाल इस मामले में रतनपुर पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है तथा फरार ट्रेलर चालक की पतासाजी कर रही है

बिलासपुर रतनपुर मार्ग में रविवार सोमवार की दरमियानी रात 22 वर्षीय ट्रक खलासी को ट्रेलर ने ठोकर मार दिया । जिससे घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई । भीड़ बढ़ता देख ट्रेलर चालक अपने वाहन को घटनास्थल के पास छोड़ कर फरार हो गया । जिसके बाद ट्रक ड्राइवर ने इसकी सूचना रतनपुर पुलिस को दी
राम प्रीत सिंह अमरपुर थाना बैकुंठपुर जिला कोरिया का निवासी है जो डाला बॉडी गाड़ी ट्रक क्रमांक –सीजी– 04 –जेडी –0396 में ड्राइवर के साथ चिरमिरी से कोयला लोडिंग कर रायपुर जा रहे थे । रविवार की बीती दरमियानी रात 3 बजे रतनपुर बिलासपुर मार्ग के साईं ढाबा के पास पहुंचे ही थे । तब इस सड़क पर काफी गाड़ियों का आना जाना लगा हुआ था । जिसे देखते हुए खलासी सर और हाथ शीशे से बाहर निकाल कर आगे बढ़ने का इशारा कर रहा था । तभी तेज रफ्तार में बिलासपुर की ओर से आ रही ट्रेलर क्रमांक– सीजी– 15 –ए सी – 4002 के चपेट में खलासी आ गया । जो घसीटते हुए कुछ दूर तक चला गया । यह देख कर बाकी वाहनों के चालक खलासी को बचाने के लिए दौड़ गए । जिन्हें अपनी ओर आता हुआ देखकर ट्रेलर चालक ट्रेलर को छोड़कर घटनास्थल से भाग खड़ा हुआ । जिसकी सूचना ट्रक ड्राइवर ने रतनपुर पुलिस को दी। तब रतनपुर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर खलासी के शव को रतनपुर मरचुरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । जहां पर सुबह डॉक्टर ने पहुंचकर पोस्टमार्टम किया । रतनपुर पुलिस के द्वारा डॉक्टरों के पोस्मार्टम पश्चात पंचनामा ब्यान लेकर शव को अंतिम दाह संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है । वहीं फिलहाल इस मामले में रतनपुर पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है तथा फरार ट्रेलर चालक की पतासाजी कर रही है ।

error: Content is protected !!
Letest
मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ... वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम,