बिलासपुर

जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए परीक्षा 29 अप्रैल शनिवार को होगी आयोजित… बिलासपुर और जीपीएम में बनाये गए 10- 10 परीक्षा केंद्र

हरिशंकर पांडेय

मल्हार – जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 29 अप्रैल शनिवार को आयोजित की गई है जिसके लिए सभी परीक्षार्थियों को सूचित किया जा चुका है। इस बार के परीक्षा के लिए बिलासपुर जिले में 10 व जीपीएम जिले में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए है। कक्षा पांचवी में अध्ययनरत परीक्षार्थी जिन्होंने चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन फार्म भरा है वे ही परीक्षा में शामिल होंगे वे अपना प्रवेश पत्र विद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते है इसके अलावा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय से संपर्क कर सकते है। साथ ही परीक्षा के समय अपना आधारकार्ड भी साथ रखने कहा गया है। विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य पी संकरी ने बताया कि इस बार भी बड़ी संख्या में 5 वी में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने छठवीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा के लिए फार्म भरा है। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रो में स्थापित किये गए नवोदय विद्यालय में 6 वी से 12 वी तक की शिक्षा पूरी तरह निःशुल्क होती जो आवासीय परिसर में रहकर ये विद्यार्थी अपनी पूरी पढ़ाई करते है। बिलासपुर जिले के परीक्षा केंद्रों में स्वामी आत्मानंद हिंदी माध्यम स्कूल गांधी चौक बिलासपुर, शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई बालिका उच्च माध्य. विद्यालय बिलासपुर, मिशन हायर सेकेंड्री स्कूल बिलासपुर, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्य स्कूल कोटा, शासकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय कोटा, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल मस्तूरी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जयरामनगर, शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पचपेड़ी, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी स्कूल तखतपुर शामिल है। इसी तरह जीपीएम जिले में भी परीक्षा सेंटर बनाए गए है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द... बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स... बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गं... तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी, पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल... VIDEO:- मल्हार में मां डिडनेश्वरी की भव्य कलश शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जयकारों स... बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह... दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, बाइक सवार भी आया चप...