दुर्ग

जांच के दौरान अकेली महिला पर टीआई की बिगड़ी थी नियत…घर जाकर महिला को बनाया था अपनी हवस का शिकार

एसपी ने की कार्रवाई, तत्काल निलंबित कर भेजा जेल…आईपीएस अधिकारी कर रहे मामले की जांच

रमेश राजपूत

दुर्ग – जिले में महिला के साथ रेप की घटना सामने आई है जिसमे अमलेश्वर थाने का टीआई रक्षक भक्षक बन महिला का शारीरिक शोषण कर रेप की घटना को अंजाम दिया है, वहीं इस मामले में दुर्ग एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव ने टी आई को निलंबित करने का आदेश जारी किया है। मिली जानकारी के अनुसार अमलेश्वर थाना प्रभारी राजेंद्र यादव के ऊपर एक महिला ने जबरदस्ती दुष्कर्म करने और मारपीट करने का आरोप लगाया था।महिला ने मामले की शिकायत आईजी दुर्ग और एसपी दुर्ग से की थी। एसपी के निर्देश पर दुर्ग कोतवाली थाना प्रभारी एसएन सिंह ने मामला दर्ज किया। मामले की जांच आईपीएस ऑफिसर व सीएसपी दुर्ग वैभव बैंकर ने की।जांच में महिला का आरोप प्रथम दृष्टया सही पाया गया। इसके बाद टीआई राजेंद्र यादव को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। जिस महिला ने राजेंद्र यादव पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है वह अमलेश्वर थाना क्षेत्र की ही रहने वाली है।बताया जा रहा है कि महिला विधवा है और उसके मामले की जांच अमलेश्वर थाना प्रभारी कर रहे थे। जांच के दौरान ही उन्होंने महिला के घर जाकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद शादी करके अपनाने का झांसा देकर पिछले 6 महीने से लगातार उसका शारीरिक शोषण कर रहा था।कुछ दिन पहले महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो राजेंद्र यादव उसके घर गया महिला के साथ गाली गलौज कर बुरी तरह मारपीट की। महिला ने मामले की शिकायत सीधे आईजी दुर्ग के पास की थी। जिसके बाद आईजी ने एसपी डॉ. अभिषेक पल्लव से बात की और मामले की गंभीरता से जांच के निर्देश दिए। मामला अमलेश्वर थाने था।टीआई कहीं से भी उसे प्रभावित न कर पाए इसके लिए एसपी ने तत्काल मामले को दुर्ग कोतवाली थाने में दर्ज कराया। इतना ही नहीं मामले की जांच आईपीएस अधिकारी को सौंपी है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...