बिलासपुर

चर्चित खाईवाल को एसीसीयू और सकरी पुलिस ने लिया शिकंजे में…कब्जे से 8 लाख नगदी सहित लगभग 10 लाख का माल जप्त, वही 50 लाख से अधिक की सट्टापट्टी बरामद

आई.पी.एल. क्रिकेट मैच में लगवा रहा था दांव तभी पहुँची पुलिस

रमेश राजपूत

बिलासपुर – आई.पी.एल. क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलाये जाने की सूचना पर एसपी संतोष कुमार के द्वारा सीएसपी सिविल लाइन संदीप पटेल (भापुसे.) की मॉनिटरिंग में ए.सी.सी.यु. प्रभारी निरीक्षक धमेन्द्र वैष्णव को कार्यवाही के लिए निर्देश दिये गए थे। इसी में कड़ी पुलिस को सूचना मिली की अमेरी का रहने वाला नामी खाईवाल आशीष तन्ना फिर से आई.पी.एल. क्रिकेट मैच में रुपयों पैसों का दांव लगवाकर सट्टा खिलवा रहा है, ए.सी.सी. यु. टीम द्वारा जानकारी एकत्र की गई जरूरी तकनिकी साक्ष्य जुटाये गये, पुष्ट सूचना प्राप्त होने पर कार्यवाही हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर ए.सी.सी.यु. व थाना सकरी की संयुक्त टीम तैयार कर सलोम टॉवर अमेरी निवासी आशीष तन्ना के घर पर रेड कार्यवाही किया की गई, जहाँ आशीष तन्ना अपने मकान में सेट अप तैयार कर ऑनलाईन क्रिकेट मैच में सट्टा खेलाते पकड़ा गया जिसके कब्जे से नगदी रकम 400000 रू एवं 03 नग मोबाईल फोन, 10 नग ए.टी.एम. कार्ड, टी.वी. सेट व 02 नग चेक बुक तथा 02 बैंक खाते से 03 लाख 96 हजार रू सीज किया गया आरोपी के कब्जे से लगभग 10 लाख रूपये का माल एवं लगभग 50 लाख से अधिक का सट्टा पट्टी जप्त किया गया है। आरोपी के विरूद्ध जुआ एक्ट के नये प्रावधान के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है, बिलासपुर पुलिस द्वारा जुआ सट्टा पर लगातार कार्यवाही किया जा रहा है तथा पुर्व में दिनॉक 28.04.23 को ए.सी.सी.यू. टीम द्वारा 01 खाईवाल सहित 08 सटोरियों को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर भेजा गया है। भविष्य में भी लगातार अवैध कार्य करने वालो पर बिलासपुर पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही की जाती रहेगी।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,