धमतरी

हँसिये से वार कर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट..आरोपी पति के दूसरी महिला से थे अवैध संबंध, पत्नी ने रोका तो कर दी हत्या

पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने किया चंद घंटों में गिरफ्तार

रमेश राजपूत

धमतरी – दूसरी महिला से अवैध संबंध रखने वाले पति ने पत्नी के रोक टोक करने से से परेशान होकर आवेश में आकर हँसिये से हमला कर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है। मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार मामला कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम अछोटी की है जहाँ बीती रात सुशीला टंडन और उसके पति गोविंद टंडन के बीच घर मे आपसी विवाद हो रहा था, जहाँ आरोपी पति गोविंद टंडन ने अपनी पत्नी सुशीला टंडन को हँसिये से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची जहाँ पुलिस को पूछताछ में पता चला कि आरोपी पति गोविंद टंडन का किसी दूसरी महिला से अवैध संबंध है जिसकी जानकारी मृतिका सुशीला को हुई जिसने इस अवैध संबंध पर ऐतराज जताते हुए रोक टोक किया जिससे नाराज पति ने अपनी पत्नी को हँसिये से हमला कर मौत के घाट उतार दिया, मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुरूद दीपा केंवट, सउनि०सुरेश नंद,प्रआर०विजय बैरागी, आर०मनोज साहू, डुगेश साहू,मआर०प्रेमलता यादव का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी