सीपत

अज्ञात हाइवा ने बाइक सवार युवकों को लिया चपेट में…एक की मौत दूसरा घायल, घटना के बाद वाहन सहित चालक फरार

उदय सिंह

सीपत- हंसा पेट्रोल पंप के पास युवक को अज्ञात हाइवा ने ठोकर मार दी जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।पुलिस मौके पर पहुँच आगे की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम सोंठी निवासी बबलू नेटी पिता चन्द्रपाल नेटी उम्र 22 वर्ष अपने एक साथी विवेकानद पोर्ते पिता स्व भागिरती पोर्ते उम्र 22 के साथ सीपत किसी काम से आया था जो काम निपटाने के बाद रात 8 बजे के आसपास वापस अपने गाँव सोंठी जा रहा था तभी हंसा पेट्रोल पंप के आगे द्वारिका पूरी के सामने बिलासपुर तरफ से आ रही अज्ञात हाइवा ने पीछे से बाइक को जोरदार ठोकर मार दी।

जिससे बाइक चला रहे बबलू नेटी की घटनास्थल में ही मौत हो गई।वही पीछे बैठे साथी विवेकानंद छिटक कर दूर जा गिरा जिससे विवेकानंद को हल्का सा ही चोट आया है।वही बाइक को ठोकर मार हाइवा चालक हाइवा समेत मौके से फरार हो गया है। जिसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक को मरचुरी में रखवा दिया है।रात होने के कारण पोस्टमार्टम आज नही हो पाया कल मंगलवार को किया जाएगा वही सीपत पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

कबड्डी खिलाड़ी था मृतक

मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक खेल में बढ़िया रुचि रखता था। कबड्डी का बहुत बढ़िया प्लेयर था।जो अभी चल रहे छत्तीसगढ़ ओलंपिक में भी कबड्डी में शानदार प्रदर्शन किया था।

error: Content is protected !!
Letest
'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ... पचपेड़ी: पेड़ पर लटकती मिली 19 वर्षीय युवक की लाश...शाम में निकला था घर से, बिलासपुर: ऋषिकेश घूमने गया परिवार, पीछे से सूना घर बना चोरों का निशाना! एसी उखाड़कर घुसे बदमाश, लाखो... VIDEO बिलासपुर:- चप्पल के चक्कर में चली गई जान! विंध्यासर एनीकट के तेज बहाव में बहा राजमिस्त्री, दो ... बाइक की टक्कर से घायल खमतराई पूर्व सरपंच ने तोड़ा दम...आरोपी चालक की तलाश तेज अब स्पीड पर रहेगी पैनी नजर: बिलासपुर में जगह-जगह लगे गति सीमा बोर्ड, 40 किमी से तेज दौड़ाई गाड़ी तो ... पेपर लीक और राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में तिफरा में गरजी कांग्रेस...केंद्र सरकार के खिलाफ जो... शराबी युवक का आतंक...मोहल्ले में आने से रोका था राजमिस्त्री पर किया धारदार हथियार से हमला, पचपेड़ी:- शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने उतरा युवक लापता, तीन जिलों की पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्च... घर के सामने से चोरी हुई वर्ना कार का कोरी डेम के पास एक्सीडेंट, वाहन छोड़कर भागे चोर... पुलिस जांच म...