बिलासपुर

बच्चे की मौत से नाराज आरोपी ने रची थी हत्या की साजिश…पहले पिलाई शराब फिर घोंट दिया गला, सड़क किनारे मिली थी युवक की लाश, हत्या का हुआ खुलासा

अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को मिली सफलता….1 साल पहले आरोपी के बेटे ने लगाई थी फांसी, जिसका बदला लेने आरोपी ने की थी हत्या

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के कोनी थाना क्षेत्र में 2 मई की सुबह तुर्काडीह पुल के पास सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवक की लाश मिली थी, जिसके गले मे एक गमछा लिपटा हुआ था वही उसके शरीर में चोट के निशान थे, प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होने पर पुलिस जांच में जुट गई, इसी दौरान मृतक युवक की पहचान अमित कुमार (20) पिता रामदुलारी सूर्यवंशी, निवासी-निपनिया, थाना सीपत के रूप में की गई, जो गतौरी में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रहा था। मामले में पुलिस को परिजनों से की गई पूछताछ में संदेहियों के बारे में जानकारी हुई जिसके बाद पुलिस ने सभी संदेहियों को अपने कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू की इस दौरान आरोपी राजकुमार सूर्यवंशी उर्फ पिन्टू पिता खम्हन लाल सूर्यवंशी उम्र 30 वर्ष, निवासी-गतौरी ने एक नाबालिग साथी के साथ हत्या को अंजाम देने की बात कबूल की, जिसके बाद उसने बताया कि उसके बेटे मानस सूर्यवंशी, उम्र 5 वर्ष की मृत्यु मई 2022 में घर में फांसी लगाने से हुई थी, बेटे की मृत्यु के संबंध में मृतक अमित कुमार सूर्यवंशी को जानकारी थी, जो उस समय इसे घटना के संबंध में नही बताया था। इसी बात को लेकर राजकुमार के मन में मृतक अमित कुमार सूर्यवंशी के प्रति रंजिश की भावना थी, इसी कारण आरोपी राजकुमार, मृतक अमित कुमार सूर्यवंशी को जान से मारने के लिये तय कर लिया था। उसने बताया कि घटना की रात मृतक अमित कुमार सूर्यवंशी गांव के छोटे तालाब के पास अपने मित्र अपचारी बालक के साथ बैठा था,

जिसके साथ आरोपी राजकुमार सूर्यवंशी ग्राम सेमरताल जाकर एक साथ शराब पीये, उसके बाद अपचारी बालक के स्कूटी क्रमांक-CG-10-EM-3702 में बैठकर गतौरी गांव के मरघट के पास गये। वहां पर आरोपी राजकुमार सूर्यवंशी और मृतक अमित कुमार सूर्यवंशी के मध्य आरोपी के बेटे के पूर्व में हुये मृत्यु के संबंध में जानकारी नही दिये जाने की बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान राजकुमार सूर्यवंशी, मृतक अमित कुमार सूर्यवंशी के गले में लिपटे उसी के सफेद रंग के गमछा से गले को अपने दोनों हाथों से कसकर घोट दिया, जिससे अमित कुमार सूर्यवंशी की मौत मौके पर ही हो गई, जिसके बाद साक्ष्य छिपाने एवं गुमराह करने के उद्देश्य से आरोपी राजकुमार सूर्यवंशी अपने अन्य साथी अपचारी बालक के साथ मिलकर स्कूटी क्रमांक-CG-10-EM-3702 में मृतक के शव को लेकर सेन्दरी, कड़कनाथ मुर्गा दुकान के सामने, बिजली खम्भा के पास, झाड़ी में फेंकना बताये, प्रकरण में आरोपी एवं अपचारी बालक के कब्जे से घटना में प्रयुक्त स्कूटी वाहन, घटना समय में पहने हुए कपड़े को जप्त किया गया है। आरोपी राजकुमार सूर्यवंशी उर्फ पिन्टू एवं अपचारी बालक के विरुद्ध धारा-302, 201, 34 भादवि के तहत विधिवत् कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO बिलासपुर: आप प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा हुए सड़क हादसे का शिकार….बाइक सवार को बचाने के दौरान... VIDEO:- रील के चक्कर में मौत को दे रहे न्योता! एजुकेशन हब की सड़क पर सनरूफ से स्टंट, पुलिस अभियान का... बिलासपुर:- भूसे से भरे बेकाबू ट्रक का कहर: 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही महिला, शरीर के उड़े चिथड़े,... सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे... 51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ...