हिर्री

रंगदारी वसूली करने किडनैपिंग की धमकी.. कोल डिपो संचालक ने दर्ज कराई शिकायत, 2 संदेहियों को पुलिस ने लिया हिरासत में

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में अब रंगदारी वसूली करने अपहरण की धमकी दी जा रही है, जिससे अपराधियों के बढ़ते हौसले का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। दरअसल मिली जानकारी के अनुसार हिर्री क्षेत्र के अमसेना में कोल डीपो संचालक को धमकी देकर रंगदारी का मामला सामने आया है। व्यवसायी की शिकायत पर पुलिस ने दो संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। रायपुर के भनपुरी यातायात थाने के पास रहने वाले सुनील कुमार सिंह व्यवसायी हैं। वह अमसेना में कोल डीपो चलाते हैं। उनके मोबाइल पर 13 फरवरी को अनजान नंबर से काल आया। फोन करने वाले ने खुद को लल्लन सिंह निवासी नवाडीह जिला रोहतास का रहने वाला बताया। उसने सुनील को भोजपुरी टोल प्लाजा के पास मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद उसने फोन काट दिया। दूसरे दिन उसने फिर व्यवसायी को काल किया। उसने अपने साथी रवि यादव के साथ मिलकर व्यवसायी को अपहरण की धमकी दी। इससे बचने के लिए उसने व्यापारी को धमकाते हुए स्र्पये मांगे। साथ ही उन्होंने दीपक सिंह, बल्ला खान और जाकिर खान के अपहरण करने की बात भी कही। उन्होंने अपने ठिकाने की भी जानकारी फोन पर व्यवसायी को दी। इससे डरकर व्यवसायी ने घटना की शिकायत हिर्री थाने में की है। जिस पर हिर्री पुलिस ने मामले को जांच में लेते हुए दो संदेहियों को हिरासत में ले लिया है। उनसे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
ढाबे में शराब पिलाने की सुविधा देना पड़ा महंगा... संचालक सहित छह लोगों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम... तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प... बुजुर्ग महिला की 1.90 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोपी को राहत नहीं...एफआईआर के बाद से चल रहा फरार, माम... बिलासपुर:- यात्री ट्रेनों में चोरी की वारदातों का खुलासा... अंतराज्यीय महिला चोर गिरोह की चार महिलाए... अवैध रेत उत्खनन का विरोध करने पर महिला संगठन की पदाधिकारियों से मारपीट.. सरपंच पति समेत कई पर मामला ...