बिलासपुर

नाबालिग को शादी का झांसा देकर अपहरण और दुष्कर्म के मामले में आरोपी गिरफ्तार…..नोएडा उत्तर प्रदेश से बालिका को किया गया बरामद

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के सकरी थाना क्षेत्र से एक नाबालिग के लापता होने और किसी व्यक्ति के द्वारा बहला कर अपहरण की आशंका व्यक्त करते हुए परिजनों ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिस पर धारा 363 भादवि का अपराध कायम कर पजासाजी में लिया गया सकरी पुलिस के द्वारा नाबालिग बालिका की पतासाजी की जा रही थी कि अपहृत बालिका को नोएडा उत्तर प्रदेश से आरोपी तरूण सिंह ऊर्फ टोनी के कब्जे से सकुशल बरामद किया गया। पीड़िता का कथन महिला पुलिस अधिकारी एवं बाल संप्रेक्षण अधिकारी से कराया गया, पीड़िता ने अपने कथन में बताया कि आरोपी तरूण सिंह ऊर्फ टोनी द्वारा शादी का प्रलोभन देकर उसे बहलाफुसलाकर साथ भगा ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया है, जिस पर प्रकरण में धारा 366, 376 भादवि 4, 6 पॉक्सो एक्ट भादवि जोड़ा गया एवं प्रकरण के आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया।उपरोक्त् संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश मिश्रा, सउनि गणेश राम महिलांगे, प्रधान आरक्षक राजेश्वर क्षत्री, आरक्षक विनोद दास मानिकपुरी, मालिक राम साहू, महिला आरक्षक दुर्गा ओग्रे एवं थाना स्टाफ सकरी की सराहनीय भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO अनोखा ठगी:- सिम्स में रिश्तेदार बनकर पहुंचा ठग, ब्लड दिलाने के नाम पर वसूले 1200 रुपए; मोबाइल ... रतनपुर में दर्दनाक हादसा: बकरियों के लिए चारा काट रहा 22 वर्षीय युवक आया 33 केवी लाइन की चपेट में, स... आधी रात घर में घुसा चोर, जागा मकान मालिक तो रॉड से किया हमला, खून से लथपथ अस्पताल में भर्ती! सिम्स अस्पताल से उपचार के दौरान घर भागा युवक, सुबह बिगड़ी तबीयत तो फिर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टरों ने क... शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्य... जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे... बिलासपुर: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का सख्त रुख, 259 को अल्टीमेटम… तत्काल काम पर लौटें, नहीं तो... लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन...