बिलासपुर

बिल्हा:- देवकीरारी में युवक की संदिग्ध मौत, खेत के खार में मिला शव…. महुआ शराब से जुड़ा मामला

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम देवकीरारी में शनिवार सुबह एक युवक की लाश खेत के खार में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान अशोक निषाद पिता नारायण निषाद उम्र 32 वर्ष निवासी देवकीरारी के रूप में हुई है।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अशोक शुक्रवार शाम ग्राम उमरिया से पन्नी में कच्ची महुआ शराब लेकर लौटा था और किसी साथी के साथ खेत के खार में शराब पीने गया था। रात भर वह घर नहीं लौटा, जिसके बाद शनिवार सुबह करीब 10 बजे गांव वालों ने उसकी लाश खेत के खार में पड़ी देखी।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से महुआ शराब की पन्नी बरामद की है। मृतक के शरीर पर कीचड़ के निशान थे और चेहरे पर हल्की खरोंचें थीं। परिजनों ने बताया कि अशोक की किसी से दुश्मनी नहीं थी और वे भी नहीं जानते कि उसके साथ उस रात कौन था।

संदेह जताया जा रहा है कि शराब के नशे में अशोक खेत में गिरा और वहीं दम तोड़ दिया, या फिर किसी विवाद के चलते हत्या की गई हो। पुलिस ने शव को मर्ग पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शनिवार दोपहर 1:30 बजे परिजनों को सौंप दिया गया। बिल्हा पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। ग्रामीण और परिजन पोस्टमार्टम रिपोर्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, ताकि अशोक की मौत की असल वजह सामने आ सके।

error: Content is protected !!
Letest
देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस,