बिलासपुर

दिन दहाड़े घर में घुसकर 50 हजार नगदी और सोने चांदी की चोरी…अज्ञात चोर ने आलमारी का ताला खोल लॉकर तोड़ा और चोरी कर हुआ फरार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मसानगंज सरजू बगीचा में दिन दहाड़े घर मे घुसकर 50 हजार रुपए नगदी और बड़ी मात्रा में सोने चांदी के सामान की चोरी का मामला सामने आया है, जिसमें प्रार्थिया ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। प्रार्थिया सत्यभामा मिश्रा ने बताया है कि घटना 4 मई की है सुबह उनका बेटा क्रिकेट खेलने स्टेडियम चला गया था, जिसके बाद वह घर में अकेली थी, जो नहाने बाथरूम चली गई, नहाकर वापस आई और अपने काम मे लग गई, जिसके बाद जब वह लगभग 11 बजे बैंक जाने आलमारी खोली तो पाया आलमारी का लॉकर पहले से खुला है जिसे तोड़कर कोई उसमें पर्स में रखे 50 हजार रुपए नगदी और सोने चांदी के जेवरों को चोरी कर लिया है,

हैरान करने वाली बात यह रही कि अज्ञात चोर ने दिन दहाड़े इस घटना को अंजाम दिया है, जिसने बाकायदा आलमारी की चाबी जहाँ रहती है वहां से उसे निकालकर आलमारी खोली और चोरी को अंजाम दिया। मामले में प्रार्थिया की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ 379 आईपीसी के तहत अपराध दर्ज कर जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
ट्रेलर ने मोपेड सवार दंपति को लिया चपेट में...पत्नी की मौके पर दर्दनाक मौत,पति घायल बिलासपुर रेफर, बिलासपुर: स्कूल समय में फिर बदलाव...नया आदेश जारी, जानिए अब किस समय लगेंगी कक्षाएं, अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 1 अप्रैल तक... छत्तीसगढ़ में फिर पकड़ी गई गांजे की बड़ी खेप...137 किलो अवैध गांजा जब्त, 8 तस्कर गिरफ्तार, 2 कार भी ... राज्यस्तरीय दोपहिया वाहन चोर गिरोह का हुआ बड़ा खुलासा... विभिन्न क्षेत्रों से चोरी किये गए 31 मोटरसाइ... बिलासपुर: सफाई कर्मचारी से मारपीट और जातिसूचक टिप्पणी का आरोप....बोदरी नगर पालिका अध्यक्ष पति सहित 2... किसान, युवा, महिला और अधोसंरचना पर फोकस से बढ़ेंगे विकास और रोजगार के अवसर....छत्तीसगढ़ के आधुनिक वि... भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी... विकास चंद्रमौली शर्मा बने प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी, युवती से झपटमारी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे... मोबाइल, नगदी सहित स्कूटी बरामद कोटा में ट्रक ड्राइवर पर जानलेवा हमला...आपसी विवाद बनी वजह, तीन आरोपियों पर मामला दर्ज