बिलासपुर

गाँजा बेचने की फिराक में घूम रहे 2 आरोपी गिरफ्तार, 8 किलोग्राम गाँजा बरामद

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – गांजा बेचने के फिराक में घूम रहे दो आरोपियों को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 8 किलो गांजा बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा पुलिस को सूचना मिली की पत्रकार कालोनी के पास बिरकोना रोड में दो युवक गांजा बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे थे। जिसपर पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश दी। जहा ग्राम कमरगा रायगढ़ निवासी नकुल यादव और सकरी निवासी अमान खान वहा स्कूटी में मौजूद थे। पुलिस ने जब उनकी तलाशी ली तो पुलिस को उनके पास से 8 किलो गांजा मिला। जिसे विधिवत् जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के अनुसार कार्यवाही कर न्यायालय पेश किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक फैजुल होदा शाह, सहा. उप निरी. रमेश ध्रुव, प्र. आर. प्रमोद सिंह, आरक्षक विवेक राय, अविनाश कश्यप, मिथलेश सोनी, संजीव जांगड़े, राकेश यादव, मुकेश शर्मा, शिव जोगी विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी में आबकारी विभाग की नाकामी? गांव-गांव सक्रिय शराब कोचिए, खुलेआम बिक रही कच्ची महुआ और देशी श... अरपा में तैरती मिली संदिग्ध लाश... समृद्धि विहार के पास मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस मल्हार नगर पंचायत को 25 लाख की सौगात, विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से बनेंगे तीन सामुदायिक भवन पहले दी धमकी, फिर घोंपा चाकू... मंगला में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, 1 युवक घायल अब बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखना पड़ेगा महंगा! कलेक्टर का सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कानूनी क... सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ...