बिलासपुर

क्रिकेट की आड़ में चल रहा था हाईटेक सट्टा,, सिविल लाइन पुलिस के हत्थे चढ़े दो खाईवाल…

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर-वनडे सीरीज को लेकर सट्टा बाजार में दाव लगाने का सिलसिला शहर में जोरो पर है। वनडे सीरीज को लेकर इनादिनो शहर में बड़े खाईवाल सक्रिय होकर ऑनलाइन सट्टे का बड़ा कारोबार चला रहे है। हालांकि पुलिस इन्हें पकड़ने बीच बीच मे खानापूर्ति कार्यवाही जरूर करती है,लेकिन बड़ी धाराओं के तहत इनपर कार्यवाही ना हो पाने कि वजह से थाने से ही फिर से छूटकर यह खाईवाल सट्टे का कारोबार शुरू कर देते है। कुल मिलाकर यह कह सकते है कि इन खाईवालों का थाना आना जाना लगा रहता है,इसी तरह शुक्रवार को सिविल लाइन पुलिस द्वारा सिंधी कालोनी चित्रा होटल में दबिश देकर दो आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ा गया।

जहां मौके पर वनडे सीरीज पर पाकिस्तान न्यूजीलैंड के विरुद्ध क्रिकेट सट्टा खिला रहे बंगाली पारा निवासी लक्की हरजानी, गोडपारा निवासी रवि रामानी को गिरफ्तार किया गया है। जिनके कब्जे से 6 नग मोबाइल,एक टीवी सेटअप बॉक्स नगदी रकम 3550 रुपए मोबाइल में लाखों का सट्टा पट्टी लिखा हुआ जप्त किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी में आबकारी विभाग की नाकामी? गांव-गांव सक्रिय शराब कोचिए, खुलेआम बिक रही कच्ची महुआ और देशी श... अरपा में तैरती मिली संदिग्ध लाश... समृद्धि विहार के पास मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस मल्हार नगर पंचायत को 25 लाख की सौगात, विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से बनेंगे तीन सामुदायिक भवन पहले दी धमकी, फिर घोंपा चाकू... मंगला में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, 1 युवक घायल अब बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखना पड़ेगा महंगा! कलेक्टर का सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कानूनी क... सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास... बिलासपुर में बेलगाम लुटेरे! राह चलते लोगों को बना रहे निशाना...फिर 2 लूट के मामले, रात में निकलना पड... 'कौन बनेगा फुटबॉल सम्राट' के विजेताओं का सम्मान, अमर अग्रवाल बोले– खेल संस्कृति और सकारात्मक सोच को ...