बिलासपुर

VIDEO: न्यायधानी में एक बार फिर गैंगवार… पुरानी रंजिश में युवक पर हथियारों से घेर कर हमला, युवक हुआ गंभीर रूप से घायल, दो गुटों के बीच वर्चस्व का मामला

रमेश राजपूत

बिलासपुर – न्यायधानी में एक बार फिर गैंगवार का मामला सामने आया है, जिसमें बीती देर रात एक युवक पर दूसरे गुट के युवको ने धारदार हथियारों से लैंस होकर हमला कर दिया, घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें कई लोग मिलकर एक युवक पर जानलेवा हमला कर रहे है। घटना की जानकारी लगते ही तारबाहर पुलिस सक्रियता से मौके पर पहुँची जहाँ से आरोपी भाग निकले वही घायल युवक की ओर से नवीन गोस्वामी पिता छत्रपाल गोस्वामी उम्र 21वर्ष निवासी स्टेशन रोड चकरभाटा के लिखित रिपोर्ट पर धारा 307 का अपराध दर्ज कर लिया गया है।

जिसमें उसने बताया है कि 7/5/2022 की रात हेवंस पार्क होटल के सामने घायल युवक भास्कर वर्मा को पुरानी रंजीश की वजह से बदला लेने के लिए एक राय होकर फरसा नुमा हथियार से मारने के नियत से कई लोगों द्वारा वार करने पर गंभीर चोट आने से इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती किया गया है।

वही तारबाहर पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मार्गदर्शन प्राप्त कर रिपोर्ट पर थाना तारबाहर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना क्रम में तत्काल घटना में संलिप्त चार लोगों की गिरफ्तारी की गई है। जिसमें काव्य गढ़ेवाल, सिद्धार्थ शर्मा, प्रिंस शर्मा और आयुष मराठा शामिल है, वही प्रकरण में विवेचना जारी है।

दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई….

गिरफ्तार आरोपी

मिली जानकारी के अनुसार गंभीर रूप से घायल भास्कर वर्मा का विवाद 26 जनवरी के दिन रैली निकालने के दौरान दूसरे गुट से हुई थी, जिसका ही बदला लेने यह हमला है, इस हमले में बेरहमी से उस पर जानलेवा वार किए गए है, जिससे तो साफ है कि कही घायल युवक उनके चंगुल से निकलकर भागता नही तो मौके पर ही हत्या हो सकती थी।

न्यायधानी में वर्षों से कायम है कई गैंग…

न्यायधानी में वर्षों से छात्र राजनीति की आड़ में गुटबाजी सक्रिय है, जिसमें अपराधी प्रवृत्ति के लोग भी शामिल है, जिसकी वजह से अब तक कई हत्याएं हो चुकी है, मामले में राजनीतिक संरक्षण भी गैंगवार को बढ़ावा दे रही है, जिसकी वजह से ही अब तक इन गैंग के लोगों का सफाया नही हो पाया है, पुलिस को इस मामले की जड़ो तक पहुँचकर जांच करने की आवश्यकता है और जो भी इसमें दोषी है उन पर कार्रवाई अपेक्षित है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द... बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स... बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गं... तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी, पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल... VIDEO:- मल्हार में मां डिडनेश्वरी की भव्य कलश शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जयकारों स... बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह... दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, बाइक सवार भी आया चप...