बिलासपुर

दसवीं बोर्ड की परीक्षा में जिले के 26201 परीक्षार्थी हुए शामिल, 1325 छात्र रहे अनुपस्थित…. हिंदी विषय ने उलझाया बच्चों को

रमेश राजपूत

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा 10 वी कक्षा का पहला पेपर गुरुवार को पूरे प्रदेश में आयोजित कि गई। जिसमें छात्रों ने हिंदी विषय का पर्चा भरा। परीक्षा सुबह 9.30 से शुरू होकर दोपहर 12.30 बजे तक चली। इसमें जिले के 27 हजार 526 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। जिनके लिए जिले में 229 शासकीय और 209 निजी स्कूलों को परीक्षा केंद्रों बनाया गया था। जहाँ 26201 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जबकि 1325 परीक्षार्थी अनुपस्थिति थे। गौरतलब है कि पिछले दो साल से कोरोना महामारी के चलते मुख्य परीक्षा में कई तरह की बाधाएं आईं, लेकिन इस साल ऑफलाइन परीक्षा का निर्णय लिया गया है। मालूम हो पिछली बार 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए 4,519 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

इस साल कोरोना के मद्देनजर इन केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 7,600 कर दिया गया है जो कि पिछले साल की तुलना में इस साल 3,018 अधिक है। गुरुवार को इस बीच परीक्षा केंद्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश मंडल ने दिए थे। जिसके तहत जिले में परीक्षा केंद्रों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था देखेने को मिली। गुरुवार को आयोजित परीक्षा में नकलचियों पर वीडियोग्राफी के साथ ही 7 उड़नदस्ते ने जिले के अलग अलग परीक्षा केंद्रों में दबिश दी। लेकिन उक्त परीक्षा में जिले मे एक भी नकलिच नहीं पकड़े गये। वही इस दौरान परीक्षार्थीयो ने बताया कि सारे प्रश्न सिलेबश से आये थे। हालाकि कुछ प्रश्नों ने उलझाया जरूर।

error: Content is protected !!
Letest
गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न... रतनपुर:- हरेली की रात नशे में घर से निकला 20 वर्षीय जगदीश, सुबह बावली में तैरती मिली लाश पीएम सूर्य घर योजना के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी, सोलर पैनल नहीं लगाने पर तीन के खिलाफ FIR बिलासपुर:- कस्टडी मौत पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, ढाई साल बाद FIR पर सवाल, अब CBI खोलेगी हिरासत ...