सीपत क्राइम

शादी का झांसा देकर नाबालिग से शारिरिक शोषण का मामला…दुष्कर्म और अपहरण के आरोप में युवक गिरफ्तार

उदय सिंह

बिलासपुर – शादी का झांसा देकर नबालिग युवती को भगा कर ले जाने वाले व्यक्ति को सीपत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की के परिजनों ने सीपत थाने में अपनी बेटी के अपहरण हो जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसपर पुलिस ने तत्काल ही नाबालिग लड़की की खोजबीन शुरू की। परिजनों ने चारपारा पंधी निवासी सलमान खान पर संदेह जताया था। इसी बीच जांच में पता चला की आरोपी ने ही नाबालिग लड़की को भगा ले गया है। जिसे वह लगरा में छुपा कर रखा है। जहाँ सीपत पुलिस ने रविवार को दबिश दी। जहाँ नाबालिग लड़की आरोपी के कब्जे से बरामद की गई। वही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान नाबालिग लड़की ने बताया की शादी का प्रलोभन देकर आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाये है। जिसपर पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक हरीशचंद्र टांण्डेकर, सहायक उप निरीक्षक अभय कुमार सत्यार्थी आरक्षक 442 प्रदीप सोनी महिला आरक्षक 560 क्रांति मरकाम की विशेष भुमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी