बिलासपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट मुलाकात कार्यक्रम को लेकर तैयारी शुरू….11 मई मस्तूरी,12 मई बेलतरा और 13 मई को बिलासपुर जिले में प्रस्तावित है कार्यक्रम

रमेश राजपूत

बिलासपुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जिले में प्रस्तावित भेंट मुलाकात कार्यक्रम के मद्देनजर कलेक्टर सौरभ कुमार ने जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। सीएम की 11 मई को मस्तूरी, 12 मई को बेलतरा और 13 मई को बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में दौरा प्रस्तावित है। कलेक्टर ने सभी विभाग के जिला अधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारी सौंपते हुए गंभीरता के साथ निर्वहन करने के निर्देश दिए।

भेंट मुलाकात कार्यक्रम स्थल पर बैठक व्यवस्था, पार्किंग, सुरक्षा व्यवस्था, पेयजल, चिकित्सा, यातायात, फायर ब्रिगेड, कानून व्यवस्था सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, एडीएम आर.ए.कुरूवंशी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय अग्रवाल, सभी एसडीएम सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

सीएम आम जनता से होंगे रुबरु…

सीएम भूपेश बघेल भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा कर रहे है और सीधे आम जनता से रुबरु हो रहे है। इस क्रम में सीपत में आम सभा आयोजित किया जाना प्रस्तावित है वही मस्तूरी के बेलटुकरी ग्राम में संचालित रीपा प्रोजेक्ट का निरीक्षण भी सीएम कर सकते है, जिसकी तैयारी में प्रशासन जुट गया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- दोस्तों के साथ अरपा नदी में नहाने गया 14 वर्षीय सौरभ, गहरे पानी में समाया…2 घंटे की कड़ी मशक... संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड...