बिलासपुर

चोरी का मोबाईल खपाने ग्राहक ढूंढ रहा संदिग्ध चढ़ा पुलिस के हत्थे….कब्जे से चोरी का 6 मोबाइल जब्त

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – चोरी के मोबाइल बेचने के फिराक में घूम रहे एक आरोपी को तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से पुलिस ने 6 नग मोबाइल बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार तोरवा पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति मुल्कराज होटल के बगल में चोरी का मोबाईल रखकर बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है। जिसपर तोरवा पुलिस और आरपीएफ पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश दी। जहा जमनीपाली कोरबा निवासी दीपक उर्फ अंकित साहू मौजूद था।

जिसके पास से पुलिस ने 6 मोबाइल जब्त किया है। आरोपी के पास से मोबाइल के संबंध में कोई भी दस्तावेज नहीं होने के कारण पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सुनील तिर्की, आरपीएफ निरीक्षक श्री भास्कर सोनी प्रभारी टीओपीबी टॉस्क टीम उनि. कुलदीप सिंह, प्र. आर. किशन लाल ( तोरवा ). प्र. आर. सत्यम सरकार, रमेश पटेल ( टीओपीबी), आर. कमलेश्वर शर्मा, उदय पाटले का सराहनीय योगदान रहा। I

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी: पुरानी रंजिश में नाबालिग पर जानलेवा हमला, पांच आरोपी गिरफ्तार, रावण दहन के बाद हुआ विवाद, स... प्रेम, शक और कत्ल! दूसरे युवक से बातचीत पर प्रेमी ने घोंट दिया 17 वर्षीय प्रेमिका का गला,साथी समेत द... बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स... बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गं... तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी, पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल... VIDEO:- मल्हार में मां डिडनेश्वरी की भव्य कलश शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जयकारों स... बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह... दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, बाइक सवार भी आया चप...