बिलासपुर

बिलासपुर: गैंगवार के 2 और आरोपी गिरफ्तार… अब तक 6 आरोपी आये है गिरफ्त में….जल्द ही अन्य लोगों की होगी गिरफ्तारी…हथियार, 2 कार, स्कूटी और बाइक जप्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – होटल हेवेन्स पार्क के सामने हुए गैंगवार के मामले में पुलिस ने दर्ज अपराध में अपनी विवेचना के दौरान अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने सीसीटीवी फुटेज में हुए पहचान के आधार पर जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ़्तारी किये जाने का दावा किया है। गौरतलब है कि नगर पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार पटेल के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए ACCU बिलासपुर एवं थाना तारबाहर की टीम को लगाया गया था। घटना स्थल निरीक्षण में आस पास लगे सीसीटीवी कैमरा में रिकॉर्ड फुटेज और तकनीकी साक्ष्य से आरोपियों की पहचान हुई है। आरोपी स्वयं ग्रुप के सदस्य होने पाए गए हैं। सभी आरोपियों की पहचान की गई ।

आरोपियों द्वारा घटना कारित करने उपयोग किए गए फरसानुमा हथियार, चाकू, तलवार को आरोपियों की निशानदेही पर बरामद किया गया है। आरोपियों से 2 कार 1 बाइक और 1 स्कूटी भी बरामद की गई है। मिली जानकारी के अनुसार काफी समय पहले पीड़ित भास्कर वर्मा ने आरोपी काव्य गढ़ेवाल और सिद्धार्थ शर्मा की पिटाई की थी, लड़ाई की वजह पुरानी दुश्मनी और लड़ाई का बदला लेने के लिए हमला करने की बात गिरफ्तार आरोपियों ने बताया है। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर 6 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई। आरोपियों का अपराध एसटी /एससी एक्ट एवं आर्म्स एक्ट के अंतर्गत होना पाया जाने से धारा जोड़ी गई है।गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तार सभी 6 आरोपियों को 12 दिनों की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।वही अन्य सभी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।

अब तक गिरफ्तार आरोपी…

काव्य गढ़ेवाल पिता उमेश गढ़ेवाल उम्र 19 वर्ष निवासी चकरभाठा और कोनी,सिद्धार्थ शर्मा पिता राकेश शर्मा उम्र 25 वर्ष, निवासी राजेंद्र नगर सिविल लाइन,प्रिंस शर्मा उर्फ निकेत शर्मा पिता ध्रुव कुमार शर्मा उम्र 31 वर्ष निवासी कंस्ट्रक्शन कॉलोनी तारबाहर आयुष मराठा पिता जितेंद्र राव गायकवाड उम्र 18 निवासी चांदनी चौक कुडुदंड फरीद अहमद उर्फ सोनू खान पिता अब्दुल नजीर उम्र 28 वर्ष निवासी मंझुआ पारा सिविल लाइनएम वरुण पिता एम सोमेश उम्र 24 वर्ष निवासी रेलवे कॉलोनी क्वार्टर नंबर 773/बी बिलासपुर

error: Content is protected !!
Letest
यूजीसी अधिनियम 2026 के खिलाफ सर्व सवर्ण समाज ने किया आवाज़ बुलंद... राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, ... मल्हार: अज्ञात कारणों से युवक ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या...पुलिस जांच में जुटी रतनपुर:- नेशनल हाईवे-130 पर हुए लूट का खुलासा: पुलिस ने 4 आरोपियों को दबोचा, कार सहित नगदी बरामद...घ... आम बजट 2026-27 जमीनी हकीकत से कटा, किसानों युवाओं मजदूरों और मध्यम वर्ग को राहत नहीं: दिलीप लहरिया सेक्स रैकेट खुलासा: केलो बिहार में देह व्यापार का सनसनीखेज खुलासा, पुलिस की सटीक रेड में 3 महिलाओं क... बिलासपुर : पंजाब से जुड़ा हेरोइन नेटवर्क ध्वस्त...तीन अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, कब्जे से 34 ग्राम... केंद्रीय बजट 2026 छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक और विकासोन्मुख...डिप्टी सीएम अरुण साव और केंद्रीय बजट प्... खेल, अनुशासन और प्रतिभा का उत्सव... सांदीपनी एकेडमी में तीन दिवसीय खेल पर्व का भव्य समापन रतनपुर:- ब्रह्म मुहूर्त से चालू हुआ मांघी पूर्णिमा स्नान... माघ पूर्णिमा पर उमड़े भक्त,हजारों श्रद्ध... रायगढ़ पुलिस ने बाइक चोरी कर फर्जी दस्तावेजों से बिक्री करने वाले संगठित गिरोह का किया भंडाफोड़, 7 आ...