बिलासपुर

11, 12 और 13 मई को सीएम रहेंगे बिलासपुर जिले के प्रवास पर…भेंट मुलाकात सहित कई कार्यक्रम प्रस्तावित, कलेक्टर ने लिया तैयारियों का जायजा

रमेश राजपूत

बिलासपुर – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जिले के मस्तूरी, बेलतरा, बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र में भेंट मुलाकात कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री के आगमन के लिए की जा रही तैयारियों का कलेक्टर सौरभ कुमार एवं पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने आज जायजा लिया।

गौरतलब है कि 11 मई को मस्तूरी विधानसभा में, 12 मई को बेलतरा विधानसभा में और 13 मई को बिलासपुर विधानसभा में मुख्यमंत्री का भेंट मुलाकात कार्यक्रम प्रस्तावित है। कलेक्टर ने मस्तूरी के सीपत, बेलटुकरी, बेलतरा विधानसभा में ग्राम अकलतरी में हेलीपेड, रीपा और भेंट मुलाकात के लिए की जा रही व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान पंडाल, मंच, पेयजल, पार्किंग स्थल, सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में जरूरी निर्देश दिए।

इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय अग्रवाल, बिलासपुर एसडीएम श्रीकांत वर्मा, मस्तूरी एसडीएम महेश शर्मा सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

error: Content is protected !!
Letest
बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स... बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गं... तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी, पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल... VIDEO:- मल्हार में मां डिडनेश्वरी की भव्य कलश शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जयकारों स... बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह... दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, बाइक सवार भी आया चप... जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मल्हार, बग्गी पर सवार होकर पहुंचे श्रीराम-लक्ष्मण, आतिशबाजी के बीच हु... बिलासपुर की शराब दुकान में सेंधमारी! पीछे की दीवार तोड़कर हजारों की शराब और नकदी पार, गल्ला भी नहीं ...