कोरबा

दर्दनाक सड़क हादसा :- ट्रक और कार की आमने सामने हुई टक्कर….सब इंस्पेक्टर सहित पत्नी और 2 बच्चों की मौत, अंबिकापुर हाइवे में हुआ हादसा

रमेश राजपूत

कोरबा – अंबिकापुर से जगदलपुर के लिए निकले सब इंस्पेक्टर की कार का मोरगा चौकी क्षेत्र अंतर्गत मदनपुर बेरियर के पास सामने से आ रही ट्रक से टक्कर हो गई, जिसमें कार में सवार सब इंस्पेक्टर, उनकी पत्नी और 2 बच्चों सहित 4 की कार में फंस कर ही मौत हो गई। घटना तड़के सुबह की बताई जा रही है, लोगों की सूचना पर मोरगा पुलिस ने मौके पर पहुँच शवों को पीएम के लिए भेज दिया है,

वही सब इंस्पेक्टर की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। मिली जानकारी के अनुसार अंबिकापुर निवासी सब इंस्पेक्टर मनोज कुमार तिर्की उम्र 41 वर्ष पुलिस विभाग में पदस्थ जिनकी पोस्टिंग जगदलपुर में है, बच्चों की छुट्टियों में पूरा परिवार अंबिकापुर आया हुआ था जो अपनी कार में वापस लौट रहे थे,

लेकिन रास्ते मे ही मोरगा चौकी के मदनपुर बेरियर के पास अंबिकापुर हाइवे में सड़क हादसे का शिकार हो गए सामने से आ रही ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दिया, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और कार में सवार सब इंस्पेक्टर उनकी पत्नी एक बेटा और एक बेटी की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने कार में फंसे शव को बाहर निकाल पीएम के लिए भेज दिया है, वही ट्रक को जब्त कर फरार चालक की तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...