मल्हार

प्रदेश में 2000 करोड़ रुपए के शराब घोटाले का आरोप, भाजपा मल्हार मंडल ने किया विरोध प्रदर्शन….जलाया गया प्रतीकात्मक पुतला

उदय सिंह

मल्हार – छत्तीसगढ़ में उजागर हुए दो हजार करोड़ रुपए के शराब घोटाले के मामले में भाजपा मल्हार मंडल के द्वारा बाजार चौक मल्हार में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का प्रतीकात्मक पुतला दहन किया गया पुतला दहन कार्यक्रम में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा चंद्रप्रकाश सूर्या ने कांग्रेस सरकार को जमकर कोसा सूर्या ने कहा कि जब से भूपेश बघेल की सरकार आई है घोटाले पर घोटाले होते जा रहे हैं पहले कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ में कोयला घोटाला किया फिर गरीबों का चावल घोटाला किया और अब दो हजार करोड़ का शराब घोटाला कर नया कीर्तिमान बनाया है!

यह सरकार पूर्ण रूप से घोटाले की सरकार है, गरीबों के हक को छीनने वाली सरकार है, यह गरीबों के चावल को भी डकार लेने वाली सरकार है! इतना बड़ा शराब घोटाला मुख्यमंत्री के सह के बिना हो ही नहीं सकता! मंडल के अध्यक्ष राजकुमार साहू ने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार चावल घोटाले के बाद शराब घोटाला किया है एक तरफ मुख्यमंत्री विधानसभा में घूम घूम कर अपना प्रचार प्रसार कर रहे हैं और दूसरी तरफ इनके सरकार घोटाले पर घोटाले कर रही है महामंत्री रंजीत सिंह ने बताया कि यह सरकार बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा किया था लेकिन आज तक बेरोजगारों को रोजगार मुहैया नहीं कराया, बल्कि बेरोजगारों को ठगने का काम किया अभी तक बेरोजगारों के खाते में ₹130000 आ जाना था प्रत्येक माह ₹2500 देने का वादा किया था इस हिसाब से ₹130000 अब तक का बनता है प्रत्येक बेरोजगार का, भूपेश बघेल हर युवा का कर्जदार है।

भारद्वाज ने कहा कि इस घोटालेबाज सरकार को 2023 में प्रदेश की जनता निश्चित रूप से जवाब देगी आज के धरना प्रदर्शन में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश सूर्या मंडल अध्यक्ष राजकुमार साहू, राम नारायण भारद्वाज मंडल महामंत्री रंजीत सिंह ठाकुर, महामंत्री धर्मेंद्र कोसले, राजकुमार वर्मा, लोकनाथ बंजारे, राजकुमार मधुकर, सुशील चौबे ,पूरन सिंह ,रोहित कश्यप, बाला राम साहू, धर्मेंद्र सिंह, व्यास नारायण, हरप्रसाद भारती, राजेंद्र मधुकर मना राम टंडन ,नरेंद्र शांडिल्य, बहोरन, धनेश्वर केवट, लव सूर्या ,योगेश, कार्तिकेय, आदि मंडल के पदाधिकारी गण उपस्थित रहे

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला,