बिलासपुर

गैंगवार को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी मैडी सहित 3 और गिरफ्तार…. बिलासपुर पुलिस ने मुंगेली में दी दबिश, फार्म हाउस में छिपा था साथियों के साथ, अब तक 9 की हो चुकी है गिरफ्तारी

रमेश राजपुत

बिलासपुर – हिस्ट्रीशीटर और विगत दिनों शहर में हुए गैंगवार की घटना को अंजाम देने वाला स्वयं ग्रुप का सरगना मैडी उर्फ रितेश निखारे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने मुंगेली में उसके छिपे होने की खबर मिलने पर दबिश दी, जहाँ एक फार्म हाउस से भागते हुए उसे गिरफ्तार किया गया है।

गौरतलब है कि हेवेन्स पार्क होटल के बाहर बीते दिनों गैंगवार की घटना सामने आई थी जिसमें चकरभाठा निवासी भास्कर वर्मा को पुरानी रंजिश में स्वयं ग्रुप के सरगना मैडी उर्फ रितेश निखारे और 8- 10 हमलावरों ने हथियारों से लैस होकर मारपीट की थी, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ चुका है, जिसके बाद तारबाहर पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ़्तार भी कर लिए था लेकिन घटना का मुख्य आरोपी मैडी और अन्य फरार थे, मामले में पुलिस अधीक्षक ने मैडी की गिरफ्तारी को लेकर सख्त निर्देश तारबाहर थाना प्रभारी को दिए थे,

जिसमें 2 दिनों के भीतर गिरफ्तार नही करने पर सख्त कार्रवाई का अल्टीमेटम मिला था। मामले में पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में थी जिन्हें महत्वपूर्ण सुराग मिले की मैडी मुंगेली के एक फार्म हाउस में छिपा है, जहाँ पुलिस ने दबिश दी और उसे भागते हुए गिरफ्तार कर लिया है।मामले में 06 आरोपी सिद्धार्थ शर्मा, फरीद अहमद, आयुष मराठा, एम. वरूण, निकेत शर्मा उर्फ प्रिंस शर्मा, काव्य गढेवाल को गिरफ्तार कर, न्यायालय में पेश किया गया है जिसके बाद से आरोपी केन्द्रीय जेल बिलासपुर में परिरूद्ध है।

घटना बाद से मामले का मुख्य आरोपी मैडी उर्फ रितेश निखारे अपने अन्य साथीयों सहित फरार हो गया था जिनकी पतासाजी की जा रही थी, मैडी जो कि आदतन अपराधी है जिसके विरूद्ध थाना सिविल लाईन, तारबाहर सहित अन्य थानो में आपराधिक प्रकरण दर्ज है कई बार जेल जा चुका है वर्ष 2022 में उसके विरूद्ध राज्य सुरक्षा कानून के अधिन जिला बदर की कार्यवाही की गई थी जो जिला बदर की अवधि समाप्ति बाद पुनः वापस आकर गैंग बनाकर अपराध करने में सक्रिय हो गया।

मामले में मैडी व उसके साथीयों की गिरफ्तारी के लिए तकनीकी साक्ष्य एकत्र किये गये, जिससे पता चला कि रूपेश दुबे जो मैडी का दोस्त है उसने बिलासपुर से मैडी को साथ ले जाकर मुंगेली के ग्राम पुरान के फार्म हाउस में छोडकर वापस आ गया है, तकनिकी साक्ष्य के आधार पर रूपेश दुबे से कड़ाई से पुछताछ किया गया जो मैडी व गोलू को मुंगेली के ग्राम पुरान के फार्म में छोडकर आने की बाद स्वीकार किया जो उनके छुपने के ठीकाने की जानकारी पुलिस को दिया रूपेश दुबे से पुछताछ दौरान ज्ञात हुआ था

कि आरोपी मैडी व गोलू जिस फार्म हाउस में रूके है उसके आस पास संत्री लगाकर रखे है एवं पुलिस के पकडे जाने के डर से लुक-छिप रहे हेै। ए.सी.सी.यु. प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र वैषणव, प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह, आरक्षक सरफराज खान, दीपक उपाध्याय, तरूण केशरवानी द्वारा मुंगेली के ग्राम पुरान के खेत में तैयार फार्म हाउस में दिनाॅक 10.05.23 की मध्य रात्रि रेड कार्यवाही किया गया

जो तैनात संत्री पुलिस के आने की आहट पाकर सक्रिय हो गये एवं पुलिस की आंख में सर्च लाइट मारकर शोर मचाकर मैडी व अन्य को सचेत कर दिये जिससे मैडी व गोलू फार्म हाउस के पीछे करीब 20 एकड के गन्ने के खेत में अंधेरे में भागने लगे जिसे टीम द्वारा करीब 02 किलो मीटर पीछा कर पकडा गया जो पुलिस की गिरफ्तारी से बचने का प्रयास कर रहे थे पुलिस पर हमला भी किया लेकिन पुलिस टीम द्वारा हिकमत अमली एवं सूझबूझ से की गई रेड कार्यवाही से मैडी व उसका साथी गोलू बचने में कामयाब नही हो सका,

दोनो को हिरासत में साथ लेकर आये, मामले में आरोपी मैडी व गोलू को भागने व छुपाने में सहयोग करने वाले रूपेश दुबे सहित तीनो आरोपीयों को आज न्यायालय में पेश किया गया है जहाँ से सभी को जेल दाखिल कर अन्य की तलाश जारी है।

गिरफ्तार आरोपी

01. मैडी उर्फ रितेश निखारे पिता रवि निखारे उम्र 33 वर्ष निवासी ओम नगर जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.)।

02. गोलू उर्फ विदेशी विराज ध्रुव पिता परदेशी ध्रुव उम्र 30 वर्ष निवासी राजीव गांधी चैंक के पास कुम्हारपारा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.)।

03. रूपेश दुबे पिता मनहरण लाल दुबे उम्र 35 वर्ष निवासी ओमनगर जरहाभाठा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छ.ग.)।

error: Content is protected !!
Letest
बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स... बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गं... तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी, पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल... VIDEO:- मल्हार में मां डिडनेश्वरी की भव्य कलश शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जयकारों स... बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह... दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, बाइक सवार भी आया चप... जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मल्हार, बग्गी पर सवार होकर पहुंचे श्रीराम-लक्ष्मण, आतिशबाजी के बीच हु... बिलासपुर की शराब दुकान में सेंधमारी! पीछे की दीवार तोड़कर हजारों की शराब और नकदी पार, गल्ला भी नहीं ...