तखतपुर

अवैध संबंध की शंका पर पति ने पत्नी और दामाद पर किया धारदार हथियार से हमला….पत्नी की मौत दामाद गंभीर रूप से घायल

टेकचंद कारड़ा

तखतपुर – सास और दामाद के बीच अवैध संबंध होने की जानकारी मिलने पर पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतारा है और दामाद पर भी जानलेवा हमला कर घायल कर दिया है। जिसमें पुलिस ने आरोपी पति को कुछ ही घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी अनुसार तखतपुर थाना अंतर्गत ग्राम जूनापारा चौकी अंतर्गत ग्राम शांतिपुर मूर्तिपारा निवासी चंदू मेंश्राम उम्र (48) की बेटी की शादी संजू भारद्वाज के साथ प्रेम प्रसंग के चलते हुई थी, जहां समाज वालों ने चंदू मेश्राम को समाज से छोड़ दिया था,

वही चंदू मेश्राम की पत्नी अमरिका बाई उम्र (40) के साथ उसके दामाद संजू भारद्वाज के अवैध संबंध को लेकर रोज़ाना वाद विवाद होता था। जहां शराब के नशे में धुत होकर चंदू मेश्राम बीती रात्रि को धारदार हथियार से अपने पत्नी के सिर में हमला कर दिया, जिससे अमरीका बाई की घटनास्थल पर ही मौत हो गई,

वहीं पत्नी को मौत के घाट उतारने के बाद अपने दामाद संजू भारद्वाज को भी धारधार हथियार से हमला किया है, जहां उसके दामाद को गंभीर हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। आरोपी पति चंदू मेश्राम घटना के बाद से फरार हो गया था,

जिसे जूनापारा चौकी प्रभारी मनोज शर्मा ने अपनी टीम के था आरोपी चंदू मिश्राम को चंद घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया।

error: Content is protected !!
Letest
आधी रात घर में घुसा चोर, जागा मकान मालिक तो रॉड से किया हमला, खून से लथपथ अस्पताल में भर्ती! सिम्स अस्पताल से उपचार के दौरान घर भागा युवक, सुबह बिगड़ी तबीयत तो फिर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टरों ने क... शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्य... जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे... बिलासपुर: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का सख्त रुख, 259 को अल्टीमेटम… तत्काल काम पर लौटें, नहीं तो... लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क... लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल...