बिलासपुर

VIDEO: सिरगिट्टी पुलिस पर लगे गंभीर आरोप….बुजुर्ग को घर से रात में उठाकर ले गए थाने और बेरहमी से की गई पिटाई…मामले में परिजनो ने एसपी से की शिकायत

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में पुलिस की बर्बरता का मामला सामने आया है, जिसमे आरोप है की तोरवा थाना क्षेत्र में रहने वाले राजू नाम के बुजुर्ग को पुलिस ने बेरहमी से पीटा है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित व्यक्ति का बेटा एक युवती से प्रेम करता था, दोनो बालिग थे वही गुरुवार को करीब 10 बजे दोनो घर से भाग गए, जिसके बाद देर रात करीब 2 बजे के आस पास सिरगिट्टी पुलिस तोरवा लोको कालोनी में रहने वाले अनमोल के घर पहुंची और पूछताछ करने के नाम पर बुजुर्ग को उठाकर ले गई और रात भर उसकी इस कदर पिटाई की गई कि बुजुर्ग व्यक्ति ठीक ढंग से चल तक नहीं पा रहा है। जिसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जिनके साथ एक आरक्षक भी था,जो मीडिया को देखते ही गायब हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार घर से भागे युवक युवती दोनो बालिग है, लड़का तोरवा लोको कॉलोनी में रहता है और लड़की सिरगिट्टी में, अगर इस मामले में शिकायत की गई थी तो जांच कर पूछताछ की जानी थी, पर पता नही सिरगिट्टी पुलिस किस दबाओ में थी की एक बुजुर्ग को जानवरो की तरह पीटा,

जिसकी हालत ये है की वो अब दूसरों के सहारे चल रहा है। एक तरफ जिले के एसपी पुलिस की छवि सुधारने का प्रयास कर रहे हैं तो दूसरी तरफ कुछ पुलिस वाले वर्दी का दुरुपयोग कर लोगों से मारपीट कर रहे हैं युवक युवती के बालिग होने के बावजूद सिरगिट्टी पुलिस बिना जांच किए युवक के घर पहुंच गई और उसके पिता को उठा लिया,

चलिए पूछताछ तक तो ठीक था,पर थाने ले जाकर बुजुर्ग को जानवरों की तरह पीटना यह कौन सी कानून की किताब में लिखा है, बहरहाल अब देखना होगा कि इस मामले में उच्च अधिकारी क्या एक्शन लेते हैं।

error: Content is protected !!
Letest
पिकनिक में खूनी विवाद...युवक ने चाकू से किया हमला, चेहरे पर कई वार.. घायल युवक सिम्स में भर्ती, निकाय और पंचायत उपचुनाव का बिगुल... आज से नामांकन शुरू, 1 जून को होगा मतदान ऐतिहासिक मल्हार की दुर्दशा...विकास कागजों में, जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर... गड्ढों, गंदगी और अव... हेल्पलाइन नंबर पर भरोसा करना पड़ा महंगा.. क्रेडिट कार्ड से 1.94 लाख की ऑनलाइन ठगी, पुलिस बनकर ड्राइवर का अपहरण, पैसे कराए ट्रांसफर, ट्रक से तंबाकू भी पार.....दिनदहाड़े वारदात से दहशत,... बिलासपुर:- आकाशीय बिजली गिरने से 13 वर्षीय बालक की मौत... गांव में पसरा मातम कड़ी कार्रवाई से बचाने के नाम पर रिश्वतखोर एएसआई गिरफ्तार... एसीबी ने 20 हजार लेते रंगे हाथ दबोचा, एडीएम कार्यालय का बाबू 15 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई विवाहिता की संदिग्ध मौत....परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का आरोप, पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफ... फर्जी दस्तावेज तैयार कर रिटायर्ड रेलकर्मी की जमीन बेचने का आरोप,....दो के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर...