बिलासपुर

बिलासपुर में नए विद्युत उपकेंद्र की स्थापना…आपूर्ति और गुणवत्ता में मिलेगी सुविधा, सीएम करेंगे लोकार्पित

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर क्षेत्र द्वारा नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति करने के उद्देश्य से विद्यमान ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि तथा नये उपकेन्द्रों का निर्माण किया जा रहा है। बिलासपुर के शांतिनगर में लगभग 1 करोड़ 91 लाख की लागत से निर्मित नये 33/11 केव्ही उपकेन्द्र, क्षमता 5 एमव्हीए का लोकार्पण दिनांक 13.05.2023 को मुख्यमंत्री छ.ग.शासन भूपेश बघेल के करकमलों से किया जाना प्रस्तावित है।

इस संबंध में नगर वृत्त बिलासपुर के अधीक्षण अभियंता बी.पी.जायसवाल ने बताया कि उक्त उपकेन्द्र के उर्जीकृत होने से शुभम विहार, मिनोचा कालोनी, अमलताश कालोनी, नंदविहार कालोनी एवं शांतिनगर के लगभग 7 हजार उपभोक्ताओं को विद्युत आपूर्ति व लोड संबंधी समस्याओं का सामना करना नहीं करना पडेगा। अब उन्हे उच्च गुणवत्तापूर्ण एवं निर्बाध विद्युत की आपूर्ति हो सकेगी। साथ ही साथ उपभोक्ताओं के विद्युत संबंधी समस्याओं के त्वरित निदान हेतु आवश्यक कार्यवाही करने, विद्युत लाइनों के व्यवधान पर सतत् निगरानी रखने एवं विद्युत उपकरणों में आने वाली खराबियों में कमी होगी।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी: एरमसाही धान खरीदी केंद्र में हेराफेरी का खुलासा, 28.52 लाख की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ... 5 ठिकानों से फिर 4 लाख से अधिक का धान जब्त...मंडी अधिनियम के तहत की गई कार्रवाई, तखतपुर और मस्तूरी क... आईएएस ट्रांसफर: छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल... कई जिलों के कलेक्टर बदले, देखिए आदेश शराब के लिए पैसों की अवैध वसूली का मामला...दो थाना क्षेत्रों में हुई मारपीट... चाकू और शराब की बॉटल ... VIDEO:- रतनपुर बाईपास में भीषण सड़क हादसा…खड़ी ट्रेलर से टकराई यात्री बस…तड़के मची चीख पुकार, 12 यात... जंगल में शिकारी बने शिकार...शिकार के लिए बिछाए करंट की चपेट में आने से 2 की मौत, 5 साथी गिरफ्तार, सीपत:- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला...पुलिस ने आरोपी को पहुँचाया सलाखों के पीछे, बिलासपुर मेमन जमात चुनाव सम्पन्न: जहांगीर भाभा अध्यक्ष निर्वाचित, पैनल के सभी प्रत्याशी विजयी विधानसभा के शून्यकाल में गूंजी धान खरीदी की आवाज, विधायक दिलीप लहरिया ने उठाए सवाल मृत महिला को जिंदा करने का ढोंग...तंत्र मंत्र का झांसा देकर निर्दोष महिला को बताया टोनही, पुलिस ने 2...