रायपुर

पत्नी की हत्या कर दीवान में छिपा दी थी लाश….पुलिस जांच में पति ही निकला आरोपी

भुवनेश्वर बंजारे

रायपुर – शराब पीने से मना करने पर आक्रोशित पति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। यह मामला प्रदेश की राजधानी रायपुर में सामने आया है। जहा टिकरापारा थाना क्षेत्र में रहने वाला कीर्तन साहू अपनी दूसरी पत्नी बबीता साहू के साथ रहता था। दोनो के बीच कीर्तन साहू के शराब पीने के लिए आए दिन विवाद होता था। इसी बीच 11 मई को कीर्तन साहू हमेशा की तरह ही शराब पीकर घर पहुंचा। जहाँ उसकी पत्नी से उसका जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि शराबी पति ने आवेश में आकर अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दिया और उसे घर के दीवान में छुपा दिया। लेकिन घटना के 24 घंटे बाद ही घर से काफी बदबू आने लगी। जिसके बाद वह खुद पुलिस स्टेशन पहुंचकर झूठी कहानी सुनाई की वह किसी काम से बाहर गया था। जब वह घर लौटा तो उसके घर से काफी बदबू आ रही थी। जिसपर उसने घर की तलाशी ली तो उसकी पत्नी बबीता की लाश दीवान में पड़ी थी। इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच जांच शुरु की। जहाँ हत्यारे पति पर पुलिस को शक हुआ जब उन्होंने उससे सख्ती से पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस VIDEO:-घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार! चैनल गेट से लॉकर तक सब तहस-नहस, सीसीटीवी ने खोला राज VIDEO:- मौत के मुहाने पर सेल्फी का जुनून! खूंटाघाट में सुरक्षा गेट फांदकर तेज बहाव के बीच पहुंचे लोग... मल्हार: ‘अटल’ व्यक्तित्व को नमन: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी.. दी गई श्रद्धां... अनोखा शराब तस्कर! R15 स्पोर्ट्स बाइक पर महुआ शराब की तस्करी, मस्तूरी पुलिस का शिकंजा; 33 लीटर कच्ची ... मोबाइल हैक कर 98 हजार की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित, भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट