रायपुर

मैट्रिमोनियल साइट से संपर्क कर, महिला चिकित्सक को बनाया शिकार….नशीली चॉकलेट खिलाकर दुष्कर्म का मामला

डेस्क

रायपुर- राजधानी में पढ़ी-लिखी डॉक्टर महिला बलात्कार की शिकार हो गई, जिसने तेलीबांधा पुलिस थाने पहुँचकर अपनी आप बीती बताई और रिपोर्ट दर्ज कराई है। दरअसल आरोपी ने ऑनलाइन वेबसाइट्स मैट्रिमोनियल के माध्यम से संपर्क कर होटल में मिलने बुलाया था, नशीला चाकलेट खिलाकर रेप करने के बाद अश्लील वीडियो भी बना लिया। चूंकि महिला फंस चुकी थी इसलिए आगे भी वह शारीरिक संबंध बनाते रहा।डॉक्टर महिला को जब मालूम हुआ कि युवक ने दूसरी लड़की से शादी कर ली है तब वह पुलिस के पास पहुंची। 376 के तहत मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

दरअसल एमबीबीएस महिला डॉक्टर ने ऑनलाइन साइट भारत मैट्रिमोनियल वेबसाइट्स में शादी के लिए विज्ञापन दिया था। डॉक्टर की पहचान बैंगलोर निवासी कमलेश कुमार पटेल से हुई। कमलेश ने खुद को हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स में नौकरीशुदा बताया। जान-पहचान होने पर आरोपी ने महिला डॉक्टर को मिलने के लिए तेलीबांधा के एक बड़े होटल में बुलाया। यहां पर आरोपी ने नशीला पदार्थ मिला चॉकलेट डॉक्टर को खिलाकर उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया।

आरोपी ने घटना के दौरान महिला डॉक्टर का अश्लील वीडियो भी बनाया। इस बात से परेशान होकर पीडि़ता डॉक्टर ने इसकी शिकायत तेलीबांधा पुलिस में की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376 का मामला दर्ज कर लिया है, फिलहाल आरोपी फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स... बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गं... तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी, पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल... VIDEO:- मल्हार में मां डिडनेश्वरी की भव्य कलश शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जयकारों स... बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह... दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, बाइक सवार भी आया चप... जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मल्हार, बग्गी पर सवार होकर पहुंचे श्रीराम-लक्ष्मण, आतिशबाजी के बीच हु... बिलासपुर की शराब दुकान में सेंधमारी! पीछे की दीवार तोड़कर हजारों की शराब और नकदी पार, गल्ला भी नहीं ...