छत्तीसगढ़बिलासपुर

गरीब मजदूर से मांगी 10 हजार रुपए की रिश्वत ,न देने पर भेजा जेल, भाजपा नेता ने एसपी से कर दी शिकायत

गरीब मजदूर द्वारा जब रिश्वत की रकम नहीं दी गई तो उसे झूठे मामले में फंसा कर जेल भेज दिया गया

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

मामूली विवाद के बाद मजदूर से तोरवा पुलिस द्वारा 10,000 रुपये रिश्वत मांगने और रिश्वत ना देने पर झूठा मामला तैयार कर जेल भेज देने का आरोप भाजपा नेता ने लगाया है। देवरीखुर्द क्षेत्र के भाजपा नेता बिज्जू राव ने गुरुवार को एसपी को ज्ञापन सौंपते हुए आरोप लगाया कि उनके यहां काम करने वाले मजदूर लालचंद यादव के पिता छोटकू यादव के खेत में राजू भोई नाम का व्यक्ति अपने गायों को चराता है ।छोटकु यादव द्वारा जब राजू भोई को ऐसा करने से मना किया गया तो दोनों के बीच वाद विवाद हो गया जिसके बाद राजू भोई ने छोटकू यादव के खिलाफ तोरवा थाने में शिकायत दर्ज कर दी, जिसकी जांच के लिए छोटकू यादव को थाने बुलाया गया। भाजपा नेता का आरोप है कि इस दौरान तोरवा थाने की प्रभारी सुनीता अजगले ने छोटकू यादव से 10,000 रुपये की मांग की और पैसे ना देने पर उन्हें जेल भेजने की धमकी दी। इतना ही नहीं बुजुर्ग छुटकू यादव के साथ थाने में अत्याचार भी किया

गया। गरीब मजदूर द्वारा जब रिश्वत की रकम नहीं दी गई तो उसे झूठे मामले में फंसा कर जेल भेज दिया गया। इस घटना के बाद मामले से जुड़े बिज्जू राव और अनीश सैनिक ने तोरवा पुलिस द्वारा उन्हें भी झूठे केस में फंसा ने का हवाला देते हुए कार्यवाही की मांग की गयी है।

error: Content is protected !!
Letest
मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ... वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम,