बिलासपुर

निजात अभियान :- 2 महिलाओं सहित 3 आरोपियों के कब्जे से 58 लीटर कच्ची शराब जब्त, बेलगहना और सीपत पुलिस की कार्रवाई

रमेश राजपूत

कोटा/ सीपत – निजात अभियान के तहत शहर से लगे दो अलग अलग थाना क्षेत्र में पुलिस ने तीन आरोपियों से 58 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। वही सार्वजनिक जगह पर शराब पीने वालें शराबी भीं पुलिस के हत्थे चढ़े है इनमे से पहला मामला कोटा थाना क्षेत्र का है। जहाँ बेलगहना पुलिस को सूचना मिली की भनवारटंक मरहीमाता मंदिर के पास कुछ लोग अवैध रूप से महुआ शराब की बिक्री कर रहे है।

जिसपर पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश दी। जहाँ टेंगनमाड़ा निवासी ज्योति सोनी को 13 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है। तो वही करवा निवासी तीजन बाई को 15 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है। इसी दौरान सार्वजनिक जगह में शराब पीने वाले खोंगसरा निवासी बजरंग कश्यप को गिरफ्तार किया गया है। इधर सीपत पुलिस ने भी किराने दुकान की आड़ में महुआ शराब की बिक्री करने वाले आरोपी को हिरासत में लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार पंधी गोविंद गिरी गोस्वामी द्वारा अवैध शराब की बिक्री करने की सूचना पुलिस को मिली। जहाँ पुलिस ने तत्काल मौके पर दबिश दी और आरोपी के कब्जे से 30 लीटर महुआ शराब बरामद किया है। तीनो ही मामलों में स्थानीय पुलिस ने आबकारी एक्ट के तहत आरोपियों के ख़िलाफ़ वैधानिक कार्रवाई की है।

error: Content is protected !!
Letest
51 संकुलों की वार्षिक कार्ययोजना की समीक्षा..कमजोर बच्चों की बुनियादी साक्षरता पर रहेगा विशेष फोकस अंधे कत्ल में तत्कालीन प्रभारी राज सिंह की सटीक वैज्ञानिक विवेचना बनी मिसाल, गवाह मुकरने पर भी आरोपी... VIDEO:- गतौरा शराब दुकान पर आधी रात नकाबपोशो का खूनी धावा: गार्ड पर चाकू से हमला, बांधकर लूट ले गए श... 10 साल पुरानी सड़क बनी 'हादसों की पटरी', छोटे गड्ढे बन रहे बड़े खतरे का कारण….तत्काल मरम्मत की मांग हादसे के बाद बड़ी कार्रवाई: तखतपुर CMO अमरेश सिंह गिरफ्तार, स्कोडा कार की टक्कर में गई थीं दो महिलाओ... पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट, बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त,