जांजगीर चाँपा

देशी शराब पीने के बाद सेना के जवान सहित 3 की मौत, घटना से मचा हड़कंप…. शादी घर में छाया मातम

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रोगदा से एक बड़ी घटना सामने आई है, जिसमें देशी शराब पीने के बाद एक सेना के जवान और 2 ग्रामीणों की मौत हो गई है। मामले की सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया है, वही गांव में भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार रोगदा निवासी नंदलाल कश्यप सेना में जवान है,

जो अपनी शादी के लिए गांव आया था, जिसकी शादी के बाद सोमवार को गांव वालों के लिए भोज का आयोजन किया गया था, जिसकी ही तैयारी में जवान लगा था, जो सुबह दाल पिसाने घर से निकला था, लेकिन रास्ते ने नंदलाल कश्यप के साथ गांव के ही सतीश कश्यप और परस साहू तीनों ने मिलकर देशी शराब खरीदी और मंदिर के पास बैठकर पीने लगे,

इसी दौरान तीनों बेहोश हो गए, जिन्हें ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना देकर नवागढ़ स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहाँ चिकित्सको ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही नवागढ़ पुलिस मौके पर पहुँच गई, जिन्होंने तीनों के शवों को पंचनामा के बाद पीएम के लिए भेज दिया है,

वही फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच की गई है, मामले में पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा, फ़िलहाल पुलिस तमाम पहलुओं पर जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म...