रायगढ़

चोरी की बाइक बेचने की फिराक में घूम रहे दो शातिर बाइक चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, आरोपियों से 09 चोरी की दुपहिया बरामद……

रमेश राजपूत

रायगढ़ – एसएसपी सदानंद कुमार के निर्देशन पर संपत्ति संबंधी अपराधों में पतासाजी के क्रम में थाना प्रभारियों द्वारा सूचना संकलन की ओर विशेष ध्यान दिया जा रहा है जिसके फलस्वरूप आज थाना क्षेत्र में चोरी की बाइक बेचने की फिराह में ग्राहक तलाश रहे दो फुफेरे भाईयों को जूटमिल पुलिस द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर के पास पकड़ा है । थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक राम किंकर यादव को उनके सक्रिय मुखबिर द्वारा आज सुबह दो लड़कों के ट्रांसपोर्ट नगर के पास बाइक बेचने लोगों से कम दाम में बाइक बेचने चर्चा करने एवं दोनों लड़कों के संदिग्ध होने के संबंध में सूचना दिया गया । तत्काल थाना प्रभारी द्वारा थाने के पेट्रोलिंग को तस्दीक करने कहा गया जिनके द्वारा ट्रांसपोर्ट नगर पर एक सीडी डीलक्स बाइक के साथ दो संदिग्ध लड़को को पकड़ा गया जो अपना नाम आकाश सारथी निवासी जोगीडिपा तथा गजेंद्र सारथी निवासी घरघोड़ा का रहने वाला बताये जो बाइक को स्वयं का होना बताये । पुलिस स्टाफ द्वारा बाइक के कागजात पेश करने कहने पर कोई कागजात नहीं होना बताये, जूटमिल पुलिस द्वारा संदिग्ध लड़कों से अलग-अलग पूछताछ करने पर बाइक को चोरी का होना बताते हुये बताये कि दोनों फुफेरे भाई है करीब डेढ वर्ष पूर्व से रायगढ़ तथा आसपास के क्षेत्रों में मोटरसाइकिल की चोरी कर रहे हैं । आरोपियों के पास मौके पर मिली सीडी डीलक्स बाइक को आरोपियों ने किरोड़ीमल नगर से चोरी करना बताया जिसे उपयोग कर बाइक को बिक्री के लिए ग्राहक तलाश करना बताये । आरोपियों द्वारा चोरी की 08 और बाइक को गढउमरिया खंडहरनुमा सीमेंट फैक्ट्री में छिपाकर रखना बताये । आरोपियों के मेमोरेंडम पर 09 दुपहिया वाहन जिसमें (1) बिना नंबर सीडी डीलक्स (2) सीडी डॉन सीजी 12 के 1714 (3) बजाज सिटी 100 सीजज 13 एसी 0686 (4) होंडा एक्टिवा सीजी 13 एक्स 6234 (5) बिना नंबर हीरो ग्लैमर (6) बिना नंबर एचएफ डीलक्स (7) बिना नंबर होण्डा साइन (8) बजाज पल्सर 220 सीजी 13 ए.ई. 4376 (9) होण्डा ड्रीम युगा सीजी 13 एक्स 4529 कुल कीमत ₹123000 की चोरी की बाइक बरामद कर जप्त किया गया है । आरोपियों के कृत्य पर थाना जूटमिल में धारा 41(1+4)CrPC/379 IPC के तहत कार्यवाही कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । एडिशनल एसपी श्री संजय महादेवा एवं सीएसपी अभिनव उपाध्याय के सतत मार्गदर्शन पर आरोपियों की पतासाजी, गिरफ्तारी तथा चोरी की बाइक बरामदगी की कार्यवाही में थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक राम किंकर यादव, प्रधान आरक्षक विरेन्द्र भगत, आरक्षक बनारसी सिदार, शशि भूषण साहू तथा लखेश्वर पुरसेठ की अहम भूमिका रही है ।

गिरफ्तार आरोपी-

(1) आकाश सारथी पिता बमबहादुर सारथी उम्र 24 साल निवासी केवड़ा बाड़ी बस स्टैंड जोगीडीपा पुल के पास थाना कोतवाली रायगढ़

(2) गजेंद्र सारथी पिता लक्ष्मीनारायण सारथी उम्र 18.8 साल निवासी बैहामुड़ा फोकटपारा पानी टंकी के पास घरघोड़ा थाना घरघोड़ा जिला रायगढ़

error: Content is protected !!
Letest
बिजली बिल बकाया है तो न चूकें मौका… दिसंबर तक मिलेगी 40% तक छूट,85 हजार उपभोक्ताओं को समाधान योजना स... बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गं... तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी, पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल... VIDEO:- मल्हार में मां डिडनेश्वरी की भव्य कलश शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जयकारों स... बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह... दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, बाइक सवार भी आया चप... जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मल्हार, बग्गी पर सवार होकर पहुंचे श्रीराम-लक्ष्मण, आतिशबाजी के बीच हु... बिलासपुर की शराब दुकान में सेंधमारी! पीछे की दीवार तोड़कर हजारों की शराब और नकदी पार, गल्ला भी नहीं ...