बिलासपुर

बिलासपुर:- सुने मकान का ताला तोड़कर 7 लाख रुपए से अधिक के सामान की चोरी, परिवार गया था शोक कार्यक्रम में,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले आवास पारा के एक सुने मकान में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर 7 लाख रुपए से अधिक की चोरी की घटना को अंजाम दिया है घटना के वक्त घर के सभी सदस्य गमी कार्यक्रम में शामिल होने भिलाई गए हुए थे जहां से लौटने के बाद रविवार को उन्हें घर में चोरी होने की जानकारी मिली जिसकी लिखित शिकायत उन्होंने सिरगिट्टी थाने में दर्ज कराई है मामले में वार्ड नंबर 12 निवासी संदीप साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि वह आवास पारा निवासी अपने छोटे भाई संजू साहू के साथ बन्नाक चौक में नाश्ता दुकान चलाते है। शनिवार को उनके चाची का आकस्मिक निधन हो गया था जिस वजह से वह अपने छोटे भाई संजू साहू और पूरे परिवार के साथ भिलाई चले गए थे जहां से देर रात संदीप साहू अपने वार्ड नंबर 12 स्थित घर पहुंचा था। इसके बाद आवास पारा में स्थित उसके छोटे भाई संजू साहू के घर किसी काम से रविवार सुबह पहुंचा जहां उसने देखा कि घर के मुख्य द्वार में लगा ताला टूटा हुआ था चोरी के संदेह के साथ जब संदीप साहू घर के अंदर पहुंचा तो देखा कि सभी दरवाजों में लगे ताले टूटे हुए थे और अलमारी भी खुला हुआ था घर के सारे सामान बिखरे हुए थे इस दौरान जब उन्होंने घर में रखें कीमती जेवर और अन्य सामानों की जांच की तो पता चला कि अज्ञात चोरों ने प्रार्थी के भाई संजू साहू के शादी में मिले करीब 7 लाख रुपए के सोने चांदी के गहने और सामानों को चोरी कर रफू चक्कर हो गए हैं इधर घटना की शिकायत प्रार्थी ने सिरगिट्टी थाने में दर्ज कराई है जहां मामले में सिरगिट्टी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
रुपयों की लालच में दोस्त की हत्या... पत्थर से सीना कुचलकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार कैची से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार...मल्हार पुलिस ने भेजा जेल स्थानीय युवाओं ने भरी रोजगार की हुंकार...कोल वाशरी परियोजना का किया स्वागत मस्तूरी : कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए पति-पत्नी, दोनो की दर्दनाक मौत से गांव में पसरा ... पड़ोसियों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग पर चाकू से हमला.. सकरी थाना क्षेत्र में फिर हुई ... तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव, VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों... रामबोड़ कुसुम प्लांट में हादसा, मेंटेनेंस के दौरान तीन कर्मचारी झुलसे... 2 अपोलो में भर्ती, 1 रायपुर... वारंट तामील में लापरवाही पड़ी भारी... तात्कालीन सिरगिट्टी थाना प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस सस्पेंड...