बिलासपुर

कब्र खोदकर निकाली गई लाश….. कराया गया पोस्टमार्टम….एक्सीडेंट में मौत के बाद पिता की किडनी चोरी का हॉस्पिटल पर बेटे ने लगाया था आरोप,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सड़क दुर्घटना में पिता की मौत के बाद बेटे ने अस्पताल प्रबंधन पर किडनी चोरी का आरोप लगा शिकायत की थी। बेटे की शिकायत पर मौत के 25 दिनों बाद कार्यपालिक दंडाधिकारी की मौजूदगी में मृत पिता का शव कब्र से खोदकर निकाला गया, वही गुरुवार को उस शव का पोस्टमार्टम किया गया, जिसमे किडनी मिल गई। जिसके बाद बिलासपुर के निजी प्रथम हॉस्पिटल पर लगे किडनी चोरी के आरोप सिरे से खारिज़ हो गए है, हालांकि एक्सीडेंट मामले में हॉस्पिटल्स में मौत होने पर इसकी सूचना संबंधित थाने को दी जाती है और पोस्टमार्टम कराया जाता है,

लेकिन इस मामले में ऐसा नही होने पर बड़ा बखेड़ा खड़ा हुआ है, जिसमें कफ़न दफन के बाद पीड़ित परिवार ने अपने पिता के पेट मे लगे चीरे को देखकर जिस निजी प्रथम हॉस्पिटल में उपचार हुआ था, उस पर किडनी चोरी का संदेह जता आरोप लगाया था, जिसकी शिकायत एसपी और कलेक्टर से कर कब्र खोदकर लाश निकालने और पोस्टमार्टम कराने की मांग की गई थी, जिस पर एसपी संतोष सिंह ने मामले की गंभीरता को मद्देनजर संबंधित थाने को दंडाधिकारी से अनुमति लेकर कब्र खोदकर पीएम कराने निर्देश दिए थे, जिसमें गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम सिम्स में किया गया, जहाँ मृतक की किडनी उसके शव में मिली है, जिसके बाद प्रथम हॉस्पिटल प्रबंधन पर लगे आरोप गलत साबित हो गए है।

14 अप्रैल को हुई थी दुर्घटना…

मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम सोन लोहर्सि में रहने वाले एक 61वर्षीय धरम दास मानिकपुरी की एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। धरम दास मानिकपुरी 14 अप्रैल को अपने बेटे सोमनाथ के साथ बेटी सोनिया की शादी का कार्ड बांटने के लिए बाइक क्रमांक सीजी 04 एलवी 9169 से पामगढ़ के ससहा जा रहे थे इस दौरान सबरिया डेरा सोन के पास सामने से आ रही स्कार्पियो सीजी 11 बीजी 4271 ने उसे टक्कर मार दी थी। जिसमें घायल होने के बाद धरम दास मानिकपुरी को पहले पामगढ़ के अस्पताल ले जाया गया वहां से उसकी प्राथमिक चिकित्सा कर रेफर कर तोरवा क्षेत्र के एक निजी चिकित्सालय में लाया गया था।

जहां से उसे सरकंडा थाना क्षेत्र के प्रथम हॉस्पिटल में ले जाकर भर्ती किया गया। इलाज के दौरान 21 अप्रैल को धरम दास मानिकपुरी की मौत हो गई। मौत के बाद हॉस्पिटल प्रबंधन ने शव उनके परिजनों को सौप दिया, उसके बाद परिजनों ने शव को अपने गांव ले जाकर कफन दफन की रस्म शुरू कर दी। इस दौरान धर्मदास के 21 वर्षीय बेटे दुर्गेश दास को पिता धरमदास के किडनी वाली जगह में स्टिच लगी हुई मिली। जिस पर उसे पिता के संदेहास्पद मौत व किडनी चोरी की आशंका प्रतीत हुई। उसने स्टिच वाली जगह के फोटो लेकर 8 मई को पुलिस अधीक्षक व कलेक्टर से मिलकर प्रथम हॉस्पिटल के प्रबंधन पर पिता के किडनी चोरी का आरोप लगाया था।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर जिला अस्पताल में सुरक्षा फेल! रात के अंधेरे में पांच मोबाइल पार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गं... तिफरा ओवरब्रिज के नीचे बुजुर्ग से लूट... नकद और मोबाइल लेकर फरार हुए आरोपी, पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल... VIDEO:- मल्हार में मां डिडनेश्वरी की भव्य कलश शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जयकारों स... बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह... दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, बाइक सवार भी आया चप... जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मल्हार, बग्गी पर सवार होकर पहुंचे श्रीराम-लक्ष्मण, आतिशबाजी के बीच हु... बिलासपुर की शराब दुकान में सेंधमारी! पीछे की दीवार तोड़कर हजारों की शराब और नकदी पार, गल्ला भी नहीं ... बिलासपुर: दुर्गा दर्शन के बाद गुपचुप खाना पड़ा भारी! एक ही परिवार के 7 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सि...