बिलासपुर

आईपीएल जश्न के बीच खूनी वारदात… गला रेतकर युवक की हत्या की कोशिश,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों और एक नाबालिग को हिरासत में लिया है। पुलिस घटना में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार विकास नगर चकरभाठा निवासी रहीम उर्फ छोटू खान ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 31 मई की रात आईपीएल में आरसीबी की जीत के बाद उसका भाई शादाब खान अपने दोस्तों के साथ आशा विहार के पास पटाखे फोड़ रहा था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजन चिंतित थे। अगले दिन सुबह मोहल्ले के लोगों ने सूचना दी कि शादाब खान आशा विहार कॉलोनी के सीसी रोड पर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि शादाब के गले पर धारदार हथियार से हमला किया गया था।

उसके गले, नाक और कान से अत्यधिक रक्तस्राव हो रहा था। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सिम्स अस्पताल बिलासपुर में भर्ती कराया गया।घटना की जानकारी मिलते ही चकरभाठा पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जांच शुरू की। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आदर्श साहू 19 वर्ष, चंद्र प्रकाश पाठक 20 वर्ष, राजा सारथी 25 वर्ष और एक नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने फरार आरोपी आशु पटेल के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। वहीं घटना में शामिल फरार आरोपी आशु पटेल समेत अन्य संलिप्त व्यक्तियों की तलाश जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...