रायपुर

जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार।

रमेश राजपूत

रायपुर – राजधानी रायपुर में एक हाई-प्रोफाइल चोरी के मामले का पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर सनसनीखेज खुलासा करते हुए दो आरोपियों को नागपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार कर लिया। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि वारदात का मास्टरमाइंड कोई बाहरी बदमाश नहीं, बल्कि घर का ही घरेलू रसोइया निकला, जिसने अपने साथी के साथ मिलकर करीब 70 लाख रुपये की नगदी, सोने-चांदी के आभूषण और महत्वपूर्ण दस्तावेजों पर हाथ साफ कर दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की पूरी संपत्ति भी बरामद कर ली है। मिली जानकारी के अनुसार, अशोका आइकन, मोवा निवासी कारोबारी पंकज अग्रवाल 26 जुलाई को अपने परिवार के साथ निजी कार्य से नया रायपुर गए हुए थे। घर पर केवल उनका घरेलू रसोइया महेंद्र कुमार यादव मौजूद था, जिसे हाल ही में दोबारा काम पर रखा गया था। शाम को परिवार के लौटने पर घर का मुख्य दरवाजा बंद और अंदर की लाइटें बंद मिलीं। पीछे के रास्ते से अंदर जाने पर अलमारी और लॉकर खुले मिले तथा लाखों रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवर, गिन्नियां, सिक्के, पेन ड्राइव और महत्वपूर्ण दस्तावेज गायब थे।प्रार्थी की शिकायत पर पंडरी थाना पुलिस ने बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त क्राइम एवं साइबर स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त उत्तर दीपमाला कश्यप के निर्देशन में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा पंडरी थाना पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज में महेंद्र यादव एक बैग लेकर घर से निकलता दिखाई दिया, जबकि उसके साथ एक अन्य युवक भी मौजूद था। लगातार तकनीकी विश्लेषण और सीसीटीवी फुटेज की कड़ी जोड़ते हुए पुलिस ने पता लगाया कि दोनों आरोपी रेलवे स्टेशन पहुंचे और समता एक्सप्रेस से नागपुर की ओर फरार हो गए। इसके बाद रायपुर पुलिस ने तत्काल रेलवे सुरक्षा बल नागपुर से संपर्क कर आरोपियों की तस्वीरें और पूरी जानकारी साझा की। समन्वित कार्रवाई के तहत नागपुर रेलवे स्टेशन पर दोनों आरोपियों को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में महेंद्र यादव ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथी पिंटू यादव उर्फ अभिषेक यादव के साथ पहले से पूरी योजना बनाई थी। परिवार के घर से बाहर जाने की जानकारी का फायदा उठाकर दोनों ने अलमारी और लॉकर से 51.50 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के आभूषण, गिन्नियां, सिक्के, पेन ड्राइव और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी कर लिए। वारदात के बाद दोनों मोटरसाइकिल से घटनास्थल से निकले, उसे पार्किंग में खड़ा किया और किराये के वाहन से रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर ट्रेन से नागपुर भाग निकले। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी की पूरी संपत्ति, जिसकी कुल कीमत लगभग 70 लाख रुपये आंकी गई है, बरामद कर ली है। साथ ही वारदात में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन भी जब्त किए गए हैं। दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। रायपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई और तकनीकी जांच के चलते यह बड़ी चोरी महज छह घंटे के भीतर सुलझ गई, जिसे राजधानी की हालिया सबसे तेज खुलासों में से एक माना जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपी-

01. महेन्द्र यादव पिता संतलाल यादव उम्र 22 साल निवासी आसना तरी दुर्गा मंदिर के पास थाना ओडनीडेम जिला बांका बिहार। हाल पता – प्रार्थी का मकान अशोका आईकन मोवा रायपुर।

02. पिंटू यादव उर्फ अभिषेक यादव पिता बिलास सिंह यादव उम्र 25 साल निवासी ग्राम आसना तरी दुर्गा मंदिर के पास थाना ओडनीडेम जिला बांका बिहार। हाल पता – आमासिवनी थाना विधानसभा रायपुर।

error: Content is protected !!
Letest
पटवारियों का सरकार को अल्टीमेटम: पदोन्नति, वेतन विसंगति से लेकर 16 सूत्रीय मांगों पर सौंपा ज्ञापन बिलासपुर:- जमीन-घर खरीदने से पहले रहें सावधान! बंधक मकान बेचकर 19.30 लाख की ठगी, बैंक नोटिस से खुला ... सावधान! रात में अनजान लोगों को लिफ्ट देना पड़ा भारी... युवक की हत्या कर लूटपाट, बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त, बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव...