रतनपुर

वट सावित्री व्रत के मौके पर महिलाओं के चेहरे पर दिखी खुशी…अखंड सौभाग्य की कामना के साथ कि गई पूजा

जुगनू तंबोली

रतनपुर – धार्मिक नगरी रतनपुर में वट सावित्री पूजा के मौके पर व्रतियों में उत्साह देखने को मिला । रतनपुर के बूढा महादेव मंदिर, महामाया मंदिर, रत्नेश्वर शिव मंदिर,हाथी किला परिसर में वटवृक्ष के नीचे महिलाएं बड़ी संख्या में पूजा करती दिखीं। हिंदू धर्म में वट सावित्री व्रत की बहुत अधिक महत्ता है। विवाहित महिलाओं के लिए ये दिन किसी उत्सव से कम नहीं है।

वह पूरे साल वट सावित्री व्रत का इंतजार करती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार ये हर साल ज्येष्ठ महीने की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि वट सावित्री व्रत करने से महिलाओं को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है। इस व्रत के साथ पौराणिक मान्यता जुड़ी हुई है। पंडित संतोष शर्मा ने बताया कि इसी दिन सावित्री माता अपने पति सत्यवान के प्राणों को यमराज से छुड़ाकर वापस ले आईं थी।

वट वृक्ष के नीचे ही सत्यवान को फिर से नया जीवन मिला था। यही वजह है कि महिलाएं इस दिन अपने पति की लंबी आयु के लिए उपवास करती हैं और वट वृक्ष की विशेष पूजा की जाती है। वट वृक्ष का 108 बार परिक्रमा कर धागा बांधते हैं अखंड सौभाग्य प्राप्ति के लिए उसके बाद कथा सुनती हैं और पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखती हैं।

error: Content is protected !!
Letest
सीजीरेरा की बड़ी कार्रवाई: भ्रामक विज्ञापन पर बिलासपुर के ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ परियोजना के प्रमोटर प... पचपेड़ी: शादी में आए मेहमान की पानी भरे गड्ढे में मिली लाश... जांच में जुटी पुलिस रतनपुर: चपोरा में अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों का सांकेतिक चक्काजाम...एनएच-45 निर्माण से गांव ब... शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.45 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार... पश्चिम बंगाल से पकड़क... 15वें वित्त की राशि में 24.70 लाख का घोटाला...ढेका पंचायत के पूर्व सरपंच,सचिव समेत चार पर एफआईआर दर्... मस्तूरी:- अज्ञात वाहन ने कार को मारी ठोकर... चालक की हालत गंभीर, बिलासपुर रेफर 7 महीने पुराने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी...लूट के लिए युवक को बेरहमी से पीटकर नदी में फेंका, पचरीघाट... VIDEO:-बिलासपुर हाई-प्रोफाइल लूट की गुत्थी सुलझी… 5 अंतरराज्यीय बदमाश गिरफ्तार, करोड़ों के जेवर-नगदी... दिनदहाड़े लूट और उठाईगिरी गिरोह बेनकाब... 7 वारदात, 9.83 लाख की लूट, बिहार के दो आरोपी जांजगीर पुलिस... मस्तूरी विकासखंड के 8 ग्रामों में उचित मूल्य राशन दुकान संचालन हेतु आवेदन आमंत्रित, स्व सहायता समूह,...