रायपुर

सिगरेट न देने पर बेवजह दुकान संचालक की पिटाई…वायरल हो रहा वीडियो, बाइक सवार 2 युवकों ने दिया घटना को अंजाम

रमेश राजपूत

रायपुर – राजधानी रायपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे है वही एक ताजे मामले में बाइक सवार बदमाशों की दबंगई सामने आई ही है। जिसमे बदमाशों ने मामूली बात पर युवक की बुरी तरह पिटाई कर दी। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो गया है। वही बदमाशों की पिटाई में घायल युवक एम्‍स रायपुर में भर्ती है।दरअसल, यह मामला रायपुर के डीडीनगर में कुशालपुर ब्रिज के पास का है। मिली जानकारी के अनुसार चाय दुकान चलाने वाले भुनेश्वर साहू के साथ कुछ बाइक सवार बदमाशों ने जमकर मारपीट की.

जानकारी के अनुसार मारपीट की यह घटना गुरुवार रात लगभग 10 बजे के आसपास की है। जिसमे चाय दुकान चलाने वाला युवक भुनेश्वर साहू के साथ दो लोगों ने मारपीट की है। बता दें भुनेश्वर साहू दुकान बंद कर रहा था, तब दो लोग बाइक से आए। उन्होंने भुनेश्वर साहू से सिगरेट मांगी, जिस पर युवक ने कहा कि अभी दुकान बढ़ा रहा हूं, नहीं दे सकता। इस बात को लेकर उन दोनों ने भुनेश्वर साहू की बुरी तरह पिटाई कर दी। बदमाशों ने भुनेश्वर साहू को इस कदर पीटा कि जिससे उसके शरीर में कई जगह चोटें आई हैं। घायल युवक एम्‍स में भर्ती है, जहां उसका इलाज जारी है। इधर, इस घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो गया है। पुलिस ने दोनों बदमाशों की तलाश तेज कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
अदाणी पावर छोटे भंडार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वाँ स्वतंत्रता दिवस VIDEO:-घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर पार! चैनल गेट से लॉकर तक सब तहस-नहस, सीसीटीवी ने खोला राज VIDEO:- मौत के मुहाने पर सेल्फी का जुनून! खूंटाघाट में सुरक्षा गेट फांदकर तेज बहाव के बीच पहुंचे लोग... मल्हार: ‘अटल’ व्यक्तित्व को नमन: पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी.. दी गई श्रद्धां... अनोखा शराब तस्कर! R15 स्पोर्ट्स बाइक पर महुआ शराब की तस्करी, मस्तूरी पुलिस का शिकंजा; 33 लीटर कच्ची ... मोबाइल हैक कर 98 हजार की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए एसपी कार्यालय पहुंचा पीड़ित, भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट