मस्तूरी

मस्तूरी: पंचायत की शासकीय जमीन पर अवैध कब्जा….ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय का किया घेराव

उदय सिंह

मस्तूरी – गांव के चारागाह की जमीन पर अवैध कब्जा कर अवैध निर्माण कर लिया गया है, जिसे हटाने की मांग को लेकर गुरुवार को ग्राम सुलौनी के ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय मस्तूरी का घेराव कर दिया।

ग्रामीणों ने बताया कि विगत 2021 में भी ग्रामीणों ने उक्त अवैध कब्जे को हटाने की मांग जिला प्रशासन से की थी लेकिन उसके बाद भी कब्जा नही हटाया गया, जिससे ग्रामीण आक्रोशित है और उन्होंने अवैध कब्जा करने वाले 2 ग्रामीण रामसेवक और देवनारायण के कब्जे को तत्काल हटाने की मांग करते हुए यह प्रदर्शन किया है। ग़ौरतलब है कि गांव के चारागाह की जमीन पर स्कूल आगे पीछे अवैध कब्जा कर निर्माण कर लिया गया है,

जिससे ग्रामीणों को विभिन्न तरह की समस्या हो रही है। लिहाजा जल्द से जल्द उक्त कब्जे को हटाने की कार्रवाई होनी चाहिए, आक्रोशित ग्रामीण एसडीएम कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन कर रहे थे, जिन्हें एसडीएम ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए और वापस लौटे।

error: Content is protected !!
Letest
मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ... वर्दी की आड़ में विश्वासघात.. शादी का झांसा देकर तीन साल तक युवती का दैहिक शोषण, आरक्षक गिरफ्तार, मस्तूरी:- खेत में बिजली के खंभे की सपोर्ट केबल में उतरे करंट से महिला की मौत....जांच में जुटी पुलिस कम दाम में किराना सामान दिलाने का झांसा... व्यवसायी से 15 लाख की ठगी, परिवार सहित फरार हुआ आरोपी, बिलासपुर: घर के आंगन में छिपा था करैत, बाथरूम जाते समय महिला को डसा, इलाज के दौरान तोड़ा दम,