छत्तीसगढ़बेलतरा

बेलतरा में भी गरजे भूपेश, प्रधानमंत्री के साथ पूर्व मुख्यमंत्री को भी बनाया निशाना

लोकसभा क्षेत्र के अलग-अलग विधानसभाओं में खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी सभाएं कर कांग्रेस विधानसभा के परिणामों को दोहराना चाहती है

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी अटल श्रीवास्तव को बिलासपुर लोकसभा सीट से टिकट मिलने के बाद मुख्यमंत्री चुनाव प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते । अकेले अटल श्रीवास्तव के लोकसभा क्षेत्र में ही एक के बाद एक सभा ले रहे मुख्यमंत्री ने गुरुवार को बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लिम्हा के शासकीय स्कूल ग्राउंड मैदान में आयोजित आम सभा में पहुंचकर लोगों को संबोधित किया। कांग्रेस के समर्थन में वोट मांगते हुए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और डॉक्टर रमन सिंह पर एक के बाद एक निशाना साधा। मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि जिस प्रधानमंत्री ने 5 सालों में कुछ नहीं किया, केवल लोगों को झाड़ू ही पकड़ाया, ऐसे लोगों को वोट क्यों दें। जीएसटी और नोटबंदी के साथ उज्जवला योजना के तहत गैस सिलेंडर के बढ़ते दामों के पीछे कमीशन खोरी और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देने की बात भी उन्होंने कही। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह पर हमला करते हुए कहा कि

छत्तीसगढ़ का जो चौकीदार बनता है वह पहले अपने दामाद को पकड़ लाए जो 50 लाख रुपए लेकर भाग गया है। वोट पाने के लिए कुछ भी बनने का आरोप उन्होंने लगाया। अपनी पार्टी की तारीफ में कसीदे पढ़ते हुए मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि कांग्रेस जो कहती है वह करती है । चाहे वो किसानों का कर्ज माफी हो, बिजली बिल हाफ करने की बात हो या फिर 25 सो रुपए में धान की खरीदी। कांग्रेस ने अपना हर वादा निभाया है। अब केंद्र में सरकार बनते ही सभी गरीब परिवार को 72000 रुपये सालाना दिए जाएंगे। लोकसभा क्षेत्र के अलग-अलग विधानसभाओं में खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी सभाएं कर कांग्रेस विधानसभा के परिणामों को दोहराना चाहती है।

error: Content is protected !!
Letest
बकरा-बकरी चोरी से लेकर 9 लाख की ठगी तक... रतनपुर पुलिस के शिकंजे में गिरोह, स्कॉर्पियो बनी दोनों वार... सीपत:- राखड़ डेम में करंट से मजदूर की हुई थी मौत...ठेका कंपनी के दो अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या क... खेत तैयार कराने के नाम पर बुजुर्ग रिटायर्ड शिक्षक से 9 लाख की ठगी...बाइक, जेसीबी और स्कॉर्पियो सवारो... भारत माला रोड पर दर्दनाक हादसा....मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर... कोटा:- रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय अभय की जान, नाबालिग चालक पर उठे सवाल, सीआईएसएफ उपनिरीक्षक के सूने मकान में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख नकदी समेत 3.67 लाख का मा... मरवाही लूट-मर्डर कांड के आरोपियों ने कबूली खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स चोरी, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जे... बिलासपुर:- शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर बिलासपुर के व्यापारी से 14.67 लाख की ठगी, अपराध ... पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई...