बिलासपुर

सड़क हादसा :- तेज रफ़्तार मिनी ट्रक ने मासूम को लिया चपेट में…गंभीर रूप से घायल बच्चे की हुई मौत, तोरवा पावरहाउस चौक की घटना

रमेश राजपूत

बिलासपुर – गर्मी की छुट्टियों में अपने मौसा मौसी के घर आये एक मासूम की मिनी ट्रक की चपेट में आने से मौत हो गई है, घटना तोरवा थाना अंतर्गत आने वाले पावरहाउस चौक की ढलान में हुई है, जहाँ लगभग 3 बजे के करीब धान मंडी की ओर से आ रही मिनी ट्रक क्रमांक CG10AK6136 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए रतनपुर निवासी सोमी पटेल पिता सची पटेल उम्र 11 वर्ष को अपने चपेट में ले लिया जिससे गंभीर चोट लगने की वजह से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक बच्चा सोमी गर्मी की छुट्टियों में अपने मौसा मौसी के घर आया था, जहाँ घर के पास ही सड़क पर यह हादसा हो गया।

दुर्घटना के बाद आस पास मौजूद लोगों ने मिनी ट्रक चालक को पकड़ लिया जिसे पुलिस को सौप दिया गया, मौके पर पहुँची पुलिस ने वाहन को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया, वही बच्चे के शव को जिला अस्पताल मरच्यूरी भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
शादी का झांसा देकर रिटायर्ड टेक्निशियन से 9.50 लाख की ठगी..ओडिशा के तीन आरोपी गिरफ्तार, अश्लील फोटो-वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेलिंग, दो शातिर महिलाएं गिरफ्तार, कोटा:- बिजली खंभे पर काम करते समय ठेका कर्मचारी की करंट से दर्दनाक मौत...सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... सक्ति गोलीकांड का हुआ खुलासा...पति की प्रेमिका को रास्ते से हटाने पत्नी ने दी थी 4 लाख की सुपारी, पु... पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद, यातायात पुलिस की पहल रंग लाई, दुर्घटनाओ...