कोटा

रेलकर्मी के बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी..पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला किया दर्ज,

रमेश राजपूत

कोटा – थाना कोटा अंतर्गत चौकी बेलगहना क्षेत्र के ग्राम टेंगनमाड़ा में एक बंद मकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर लिए है। पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर अज्ञात चोरों के विरुद्ध धारा 305(क) व 331(4) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी लीप कुमार, निवासी करगीरोड कोटा, जो वर्तमान में रेलवे स्टेशन टेंगनमाड़ा में पोर्टर के पद पर पदस्थ हैं, ग्राम टेंगनमाड़ा में किराये के मकान में रहते हैं। दिनांक 29 अप्रैल 2025 को दोपहर 12 बजे वे अपने परिवार सहित मकान में ताला लगाकर करगीरोड कोटा स्थित अपने घर चले गए थे।दिनांक 03 मई 2025 को सुबह लगभग 8:30 बजे जब वे वापस अपने किराये के मकान लौटे, तो देखा कि दरवाजे में लगा ताला टूटा हुआ था। जैसे ही उन्होंने मकान का दरवाजा खोला, भीतर का दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए। घर की आलमारी खुली हुई थी और उसके अंदर रखे लाखों रुपये मूल्य के जेवरात तथा नकदी गायब थे।
प्रार्थी ने बताया कि आलमारी के भीतर रखे सोने के गेहू दाना माला (कीमत 3540 रु), मंचली माला (45080 रु), महाराष्ट्रीन माला (27950 रु), एक जोड़ी बाली (12650 रु), छोटा बाली (3720 रु), चांदी की चार जोड़ी पायल (24200 रु), चांदी का बिछिया (400 रु), चांदी का बाजूबंद (1000 रु) और करीब 5000 रुपये नकद कुल मिलाकर लगभग 1,23,540 रुपये की चोरी हुई है।घटना स्थल पर जांच के दौरान पुलिस को आलमारी के पास एक कुदारी और कीचन में हंसिया मिला है, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि चोर इन्हीं औजारों की मदद से आलमारी तोड़कर चोरी को अंजाम दिए हैं। चौकी प्रभारी द्वारा अपराध क्रमांक 0/25 धारा 331(4), 305(क) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर मामला विवेचना में लिया गया है। पुलिस अज्ञात आरोपियों की तलाश में जुट गई है

error: Content is protected !!
Letest
सिरगिट्टी में कबाड़ की आड़ में संगठित गिरोह का खेल! चोरी की गाड़ियां काटकर खपाने का अड्डा तो नहीं बन... पहली बार बिलासपुर पहुंचे ज्योतिषी पंडित विजय जी महाराज...हस्तरेखा और जन्मकुंडली से बताएंगे भविष्य, स... निगरानी में लापरवाही, कस्टम मिलिंग में बड़ा खेल! 66 हजार क्विंटल धान गायब, दो राइस मिल सील... सवाल य... बिलासपुर: अपोलो चौक के पास आधा दर्जन से अधिक युवकों का आतंक...बाइक सवार को चाकू मारकर किया लहूलुहान,... VIDEO बिलासपुर: अपोलो चौक पर आधी रात उपद्रवियों का तांडव, घंटों सड़क पर मचाते रहे उत्पात, दहशत में र... राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में अरमान ने जीता स्वर्णिम मुकाम, अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर दिखाएंग... तालाब में डूबने से जुआरी की मौत के बाद हंगामा...प्रशिक्षु हसौद थाना प्रभारी जयराम साहू निलंबित, जुआ ... मुलाकात, प्रेम विवाद और फिर मौत! पहाड़ी पर मिली 30 वर्षीय महिला की लाश, हत्या की आशंका के बीच संदिग्... बिलासपुर- रतनपुर हाइवे पर अंधेरे में सड़क पर खड़ी ट्रक बनी काल... पीछे जा घुसी बाइक, चालक की मौत, सा... उधारी के विवाद में पत्थर से कुचलकर युवक की हत्या...पुलिस ट्रेकर डॉग ‘गब्बर’ ने पहुँचाया मुख्य आरोपी ...