तखतपुर

अनियंत्रित माजदा गिरी नाले में चालक की मौत, परीचालक घायल,बिलासपुर तखतपुर मुख्य मार्ग की घटना

टेकचंद कारड़ा

तखतपुर – राजनांदगांव से झारखंड मुर्गी दाना लेकर जा रहे माजदा 709 अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले नुमा गड्ढे में जा घुसी जिससे झारखंड निवासी चालक युवक की मौत हो गई। वही परिचालक का पैर वाहन में रात 2:00 बजे से फंसा रहा जिसे 112 आरक्षक नीलकमल राजपूत और चालक वीरेंद्र मनहर ने रात भर मेहनत कर 4 घंटे तक रेस्क्यू कर फंसे परिचालक युवक को निकाला और गंभीर स्थिति में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार बीती रात माजदा चालक झारखंड निवासी महेंद्र सिंह और परिचालक मन्नू मांझी दोनों राजनंदगांव से 709 माजदा वाहन में मुर्गी दाना भरकर झारखंड जा रहे थे तभी रात लगभग 2:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि तखतपुर थाना अंतर्गत ग्राम खमरिया बिलासपुर तखतपुर मुख्य मार्ग में

माजदा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी निकासी के लिए बनाए गए नाले में घुस गई सूचना उपरांत डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची तो देखा की डंपर वाहन नाले में बुरी तरह से जाकर फंसा हुआ था और चालक महेंद्र सिंह की मौके पर मृत्यु हो गई थी।

वही परिचालक मनु मांझी का एक पैर डंपर के नीचे फंसा हुआ था और घायल अवस्था में खुद को बचाने पुलिस और ग्रामीणों से गुहार लगा रहा था। डायल 112 की टीम में शामिल आरक्षक नीलकमल राजपूत और 112 का चालक वीरेंद्र मनहर ने जेसीबी और गैस कटर की व्यवस्था कर रात 2:00 बजे से चले रेस्क्यू में सुबह 6:00 बजे तक 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस और ग्रामीणों की मदद से परिचालक मन्नू मांझी को जीवित निकाला और उसे घायल अवस्था में बिलासपुर स्थित सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

वही तखतपुर पुलिस चालक के परिजनों को घटना के बारे में सूचना उपरांत शव को पोस्टमार्टम में भेज आगे की जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद... जेल में बंद विचाराधीन कैदी की मौत मामले में हत्या का केस दर्ज, दो साल बाद खुली जांच की नई दिशा सीपत:- प्रेमिका बनी कातिल: शादीशुदा प्रेमी का गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, घसीटकर बाड़ी में फेंकी ला... डॉक्टरों की लेटलतीफी नहीं होगी बर्दाश्त! कलेक्टर संजय अग्रवाल का औचक निरीक्षण, अस्पताल में मचा हड़कं... बिलासपुर में दिल दहला देने वाला हादसा! डिवाइडर से टकराते ही लोहे का पाइप पेट के आरपार, तीन युवक गंभी...