जांजगीर चाँपा

जांजगीर-चाम्पा: 20 लाख से अधिक की लूट का हुआ खुलासा…. मास्टरमाइंड सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जांजगीर-चाम्पा – थाना चाम्पा क्षेत्र में हुए 20 लाख रुपये से अधिक की सनसनीखेज लूट के मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए पूरे मामले का पर्दाफाश कर दिया है। सायबर टीम और थाना चाम्पा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लूट की योजना बनाने वाले मास्टरमाइंड सहित कुल 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार 9 जनवरी 2026 को मेसर्स अरविंद इंडस्ट्रीज चाम्पा के सुपरवाइजर हरीश देवांगन सक्ती क्षेत्र से विभिन्न व्यापारियों से कुल 20,18,700 रुपये की नकद राशि कलेक्शन कर वापस लौट रहे थे। रास्ते में ग्राम कोसमंदा के पास काले रंग की कार में सवार बदमाशों ने उनकी आंखों में मिर्च पाउडर डालकर हमला किया और जबरन उन्हें कार में बैठाकर नगदी से भरा बैग लूट लिया। इसके बाद आरोपी उन्हें मैनपाट के जंगलों में ले गए और गहरी खाई में धक्का देकर फरार हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देश पर सायबर टीम को विशेष रूप से जांच में लगाया गया।

पुलिस ने घटना स्थल से लेकर आसपास के क्षेत्रों के लगभग 300 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की बारीकी से जांच की। तकनीकी विश्लेषण और अनुभव के आधार पर संदिग्ध वाहन की पहचान की गई, जो आरोपी अमीर मिरी के नाम पर पंजीकृत निकली। पूछताछ में खुलासा हुआ कि मुख्य साजिशकर्ता योगेश रात्रे ने दो माह पूर्व ही लूट की योजना बनाई थी। उसने अपने साथियों जमुना सेवायक, महेश्वर दिवाकर और अमीर मिरी के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने पहले भी एक बार हरीश का पीछा किया था, लेकिन उस दिन लूट करने में सफल नहीं हो पाए थे। गिरफ्तार आरोपियों में योगेश रात्रे 32 वर्ष, जमुना सेवायक 25 वर्ष, महेश्वर दिवाकर 19 वर्ष और अमीर मिरी 25 वर्ष शामिल हैं। पुलिस ने उनके कब्जे से लूट की रकम में से 13,75,000 रुपये नकद, घटना में प्रयुक्त वेन्यु कार, चाकू, बेसबॉल स्टीक तथा 5 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मामले में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।पूरी कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप, एसडीओपी चाम्पा यदुमणि सिदार और सीएसपी जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इस सफलता में सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक, थाना प्रभारी अशोक वैष्णव सहित सायबर टीम के अधिकारियों और जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ...