बिलासपुर

यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा 28 मई को….प्रदेश के रायपुर और बिलासपुर में बनाये गए है परीक्षा केंद्र

रमेश राजपूत

बिलासपुर – संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की प्रारंभिक परीक्षा 28 मई को बिलासपुर में आयोजित होगी। शहर में इसके लिए 22 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। इनमें 36 दिव्यांग सहित कुल 5,532 छात्र दो पालियों में पर्चा देंगे। दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए शासकीय मल्टीपरपज स्कूल को विशेष परीक्षा केन्द्र के रूप में आरक्षित रखा गया है। कोविड अथवा अन्य कोई संक्रामक बीमारी के परीक्षार्थी की संभावना के मद्देनजर भी इसी स्कूल में कमरे रिजर्व रखे गए हैं। यूपीएससी की ओर से विशेष प्रेक्षक भी परीक्षा की निगरानी के लिए नई दिल्ली से बिलासपुर आए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ स्थानीय निरीक्षण अधिकारियों की कल बैठक लेकर दिशा निर्देश दिए हैं। परीक्षा प्रभारी एवं संयुक्त कलेक्टर अरुण खलखो ने बताया कि कलेक्टर सौरभकुमार के मार्गदर्शन में परीक्षा संबंधी तमाम तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। पहली पाली सवेरे साढ़े 9 से साढ़े 11बजे तक और दूसरी पाली ढाई से साढ़े 4 बजे तक संपन्न होगा। परीक्षार्थियों को गाइडलाइन को अच्छी तरह से पढ़कर निर्धारित समय से आधे घण्टे पहले निर्धारित केंद्र पहुंचने को कहा गया है। उल्लेखनीय है की यूपीएससी ने छत्तीसगढ़ में दो केंद्र – रायपुर के अलावा बिलासपुर शहर को प्रारंभिक परीक्षा केंद्र के रूप में चयनित किया है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...