मल्हार

अज्ञात चोरों का आतंक…मल्हार क्षेत्र में 2 दुकानों के टूटे ताले, नगदी रकम सहित हजारों की हुई चोरी

उदय सिंह

मल्हार – ग्रामीण क्षेत्रों में चोरों की सक्रियता एकबार फिर बढ़ने लगी है। जिसके जद में मल्हार नगर पंचायत से लगे गांव आए है। जहां दो दुकानों से हजारों रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। जिनकी शिकायत पर मल्हार पुलिस ने मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। पहला मामला ग्राम चकरबेढा का है। जहाँ विनीत ट्रेडर्स में 24 मई की रात अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर गल्ले में रखे 20 हजार रुपए पर अपना हाथ साफ कर दिया है। जिसकी शिकायत दुकान संचालक मणिशंकर राय ने मल्हार चौकी में दर्ज कराई है। जहाँ उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 24, मई की रात वह अपने दुकान को बंद कर दुकान के पीछे बने अपने घर चले गए थे। जब दूसरे दिन सुबह 5 बजे वह घर से बाहर निकले तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ था और शटर खुला हुआ था। जहाँ धावा बोलकर चोरो ने दुकान के गल्ले में रखे नगदी रकम 20 हजार रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इसी तरह दूसरा मामला ग्राम जैतपुर का है। जहाँ रहने वाले सूर्यकांत वैष्णव के मेन रोड पर स्थित किराना दुकान पर 24 मई की रात अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर दुकान में रखे 7 हजार नगद सहित शक्कर 25 किलो, 13 किलो निरमा पावडर, 10 पाकिट सिगरेट, 10 पैकेट राजश्री गुटखा, 5किलो फल्ली तेल का डिब्बा को लेकर रफूचक्कर हो गए। जिसकी जानकारी प्रार्थी के भाई ने सुबह उन्हें दी जब प्रार्थी दुकान पहुँचे तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ था। और सभी सामान बिखरा पड़ा था। जिसकी शिकायत प्रार्थी ने मल्हार पुलिस से की है। इधर दोनो ही मामले में मल्हार पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरी की तलाश शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला,