बिलासपुर

अभिषेक नगर चोरी कांड में फरार आरोपी गिरफ्तार, कब्जे से 12 लाख नगदी और आधा किलोग्राम चांदी बरामद

रमेश राजपूत

बिलासपुर – अपनी ही बहन के घर लाखों की चोरी के मामले में पुलिस ने फरार आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया है, जिनसे 12 लाख रुपए नगदी और आधा किलोग्राम चांदी को बरामद किया गया है। गौरतलब है कि अभिषेक नगर निवासी सरोजनी साहू पति तुलसी राम ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि दिनांक 21.05.2023 के सुबह 11.00 बजे अपने परिवार के साथ बबल्स वाटर पार्क गये हुये थे, उसी दौरान तीन नकाबपोश आरोपियों द्वारा इसके मकान में घुसकर अलमारी का ताला तोड़कर नगदी एवं सोने चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए हैं,

मामले में थाना सिविल लाइन बिलासपुर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान घटना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरोपियों की धरपकड़ हेतु टीम तैयार कर आरोपियों की तलाश की गई। प्रकरण में पूर्व में सात आरोपियों से नगदी रकम 41,20000/ रूपये एंव सोने चांदी के आभुषण किमती लगभग 3 लाख रूपये बरामद कर जप्त किया गया सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है प्रकरण में अन्य आरोपी फरार चल रहे थे जिनकी पुलिस को सरगर्मी से तलाश थी, फरार शेष आरोपियो की तलाश लगातार जारी थी, इसी कड़ी मे फरार आरोपी सतीश कश्यप उर्फ गोलु कश्यप की तलाश किया जा रहा था, जो अन्य आरोपियो के गिरफ्तार हो जाने से अपना मोबाईल बंद कर फरार हो गया था।

जिसके संबंध में तकनिकी जानकारी एकत्र की गई, जिसके दीगर प्रदेश मध्यप्रदेश जबलपुर में अंतिम ठिकाना होने की सूचना प्राप्त हुई कड़ियाँ जोडते हुये, पुलिस टीम जबलपुर म0प्र0 रवाना हुई, जो आरोपी द्वारा अपना मोबा. बंद कर लिया गया था कोई पता नही चल रहा था। पुलिस टीम द्वारा अथक परिश्रम से रात-दिन एक कर आरोपी सतीश कश्यप की तलाश की गई, जो आरोपी अर्न्तराज्यीय बस स्टैण्ड जबलपुर में छिपा पाया गया, जिसे पुलिस टीम द्वारा पकड़कर हिरासत में लेकर थाना लाया गया पूछताछ पर आरोपी द्वारा चोरी किए गए रकम एवं आभूषण को अपने घर पर रखना एवं कुछ रकम व जेवर मुकेश कोरी को देना बताया

आरोपी सतीश कश्यप की निशानदेही पर मारुति सेलेरियो कार क्रमांक सीजी 10 ए जे 9604 एवं नकदी रकम 12, 38000 एवं चांदी का जेवर जप्त किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जाता है। प्रकरण में 01 अन्य आरोपी फरार है जिसकी तलाश जारी है ।

error: Content is protected !!
Letest
आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी, चकरभाठा में दर्दनाक हादसा, काम करते-करते थम गई जिंदगी! करंट की चपेट में आकर मिस्त्री की मौके पर मौत कमरे में फंदे पर झूलता मिला 17 वर्षीय किशोर.. घर में मचा कोहराम, आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट... तखतपुर CMO की कार बनी काल! बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, एक घायल, चालक वाहन ... रहस्यमयी मौत या साजिश?... 2 दिन से लापता युवक की तालाब में मिली लाश... हर एंगल से जांच में जुटी पुलि... बिलासपुर:- फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम... भागता रहेगा या होगा गिरफ्तार, पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन... वंदे भारत बनी 'लाइफलाइन': भारत में पहली बार ट्रेन से पहुंचा जीवित हृदय, समय पर ट्रांसप्लांट के लिए र... स्मार्ट मीटर या बढ़ता बिजली बिल? आखिर उपभोक्ताओं की शिकायत सही है या सिर्फ भ्रम, कैसे दूर होगा विवाद...