बिलासपुर

पदोन्नति के बाद शिक्षकों को ज्वाइनिंग के लिए मिला 10 दिनों का अतिरिक्त समय….संयुक्त संचालक ने दिए निर्देश

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – बिलासपुर संभाग में पदोन्नति पाने वाले शिक्षकों के जॉइनिंग करने की तिथि में वृद्धि की गई है। बिलासपुर संभाग के संयुक्त संचालक एस के प्रसाद ने मंगलवार को संभाग के सभी जिला शिक्षा अधिकारी और बी ई ओ को निर्देशित करते हुए पद भार ग्रहण की तिथि को 10 जून 2023 तक बढ़ा दिया है। संयुक्त संचालक एसके प्रसाद ने ई संवर्ग के शिक्षको के लिए यह रियायत दी है। दरअसल काउंसलिंग के प्रक्रिया के बाद प्राप्त पदोन्नति संस्थान में संशोधन के लिए जेडी ऑफिस में बड़ी संख्या में आवेदन प्राप्त हुए हैं जिसके अवलोकन और आवेदन पर अंतिम निर्णय लेने में काफी समय लग रहा है जिससे मद्देनजर जॉइनिंग की तिथि में 10 दिनों की बढ़ोतरी की गई है। आपको बता दें 28 अप्रैल से 11 में तक ई संवर्ग के काउंसलिंग की प्रक्रिया संचालित की गई थी।

जिसमें ई संवर्ग के 2421 पदों पर काउंसलिंग हुई जिनमें से 1988 शिक्षकों ने ही पदोन्नति के लिए सहमति जाहिर की थी,इनमे 724 प्रधान पाठक पद के लिए तो वही 1264 शिक्षक सहायक शिक्षक से शिक्षक पद के लिए काउंसलिंग में शामिल हुए थे। जबकि 433 शिक्षकों ने पदोन्नति नहीं ली, इनमें से 91 शिक्षक काउंसलिंग में पहुंचकर मनचाहे जगहों पर पदस्थापना नहीं मिलने के कारण पदोन्नति लेने से मना कर दिया तो वही 332 शिक्षक काउंसलिंग में ही शामिल नहीं हुए थे। जिनके लिए पदस्थापना आदेश जारी करते हुए संयुक्त संचालक द्वारा 30 मई तक जॉइनिंग करने के निर्देश दिए थे। जिसमे अब 10 दिनों की अतरिक्त रियायत दी गई है।

error: Content is protected !!
Letest
पुराने बस स्टैंड पर किसके संरक्षण में चल रही हैं अवैध चखना दुकानें? आबकारी विभाग की कार्रवाई पर उठ र... तखतपुर में पुरानी रंजिश पर खूनी संघर्ष! घर के सामने लाठी डंडों से परिवार पर हमला... महिला समेत सात ल... VIDEO:- मल्हार में मां डिडनेश्वरी की भव्य कलश शोभायात्रा, हजारों श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, जयकारों स... बिलासपुर के अनमोल झा को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जिम्मेदारी, भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यसमिति में मिली जगह... दर्दनाक सड़क हादसा: गलत दिशा से आ रहे हाईवा ने स्कूटी को मारी टक्कर, युवक की मौत, बाइक सवार भी आया चप... जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मल्हार, बग्गी पर सवार होकर पहुंचे श्रीराम-लक्ष्मण, आतिशबाजी के बीच हु... बिलासपुर की शराब दुकान में सेंधमारी! पीछे की दीवार तोड़कर हजारों की शराब और नकदी पार, गल्ला भी नहीं ... बिलासपुर: दुर्गा दर्शन के बाद गुपचुप खाना पड़ा भारी! एक ही परिवार के 7 लोग फूड पॉइजनिंग के शिकार, सि... कलेक्टर साहब! गौधाम की जमीन को कब्जे से बचा लो, ग्रामीणों की गुहार,बरसात में मवेशियों का एकमात्र सहा... जुआरियों की महफिल पर सकरी पुलिस का छापा! जोंकी में काट पत्ती खेलते 10 जुआरी गिरफ्तार, नकदी और ताश जब...