तखतपुर

तखतपुर : छात्रा से छेड़छाड़ करने वाला शिक्षक गिरफ्तार…पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई,

रमेश राजपूत

तखतपुर – पुलिस ने छात्रा से छेड़छाड़ के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामला तखतपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 22 सितंबर 2025 को एक छात्रा ने थाना तखतपुर में शिकायत दर्ज कराई कि 21 सितंबर की शाम लगभग 4 बजे वह ट्यूशन पढ़ने गई थी। इस दौरान शिक्षक दिलीप कुमार पटेल 40 वर्ष पिता सेवकराम पटेल, निवासी जनकपुर रोड तखतपुर ने उसे अकेला पाकर गलत नीयत से बेड टच किया। घटना से आहत छात्रा ने साहस जुटाकर मामले की जानकारी परिजनों को दी और थाना तखतपुर पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने छात्रा की शिकायत पर तुरंत कार्रवाई करते हुए धारा 74 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। प्रकरण को महिला संबंधी गंभीर अपराध मानते हुए तखतपुर पुलिस ने आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी और घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और प्रारंभिक जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपी दिलीप कुमार पटेल को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि छात्राओं और महिलाओं से संबंधित अपराधों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है ताकि समाज में कानून व्यवस्था और सुरक्षा का संदेश दिया जा सके। वहीं इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में अभिभावकों ने भी चिंता जाहिर की है और आरोपी शिक्षक पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। यह मामला एक बार फिर से महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है, वहीं तखतपुर पुलिस की तत्परता ने आरोपी को तुरंत गिरफ्त में ले लिया।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : न्यायधानी में फिर खूनी खेल.... छोटे भाई को बचाने पहुंचे युवक की चापड़ से गला रेतकर हत्या,... क्रिकेट टीम की रंजिश में खूनी हमला...युवक पर कैची से जानलेवा वार, सरकंडा में सनसनी बिलासपुर:- जनगणना करने पहुँचे शिक्षक से मारपीट... जिले में पहला मामला, काम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था... खाद बेचने के नाम पर ठगी का नया जाल… मस्तूरी क्षेत्र में किसानों से 1500 रुपए की एजेंट कर रहे अवैध वस... 5 हजार की उधारी बनी हत्या की वजह...गला घोंटकर कर उतारा मौत के घाट, पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्... शराब के लिए पैसों की मांग...मना करने पर धारदार हथियार से हमला, युवक घायल...सरकंडा थाना क्षेत्र में ह... फर्नीचर दुकान में घुसकर युवक पर चाकू से वार...चकरभाठा थाना क्षेत्र की घटना, पथरी का ऑपरेशन कराने गए आरक्षक की ईलाज के दौरान मौत... निजी अस्पताल में परिजनों का हंगामा, लापरवाही ... तखतपुर : नहर किनारे मिली युवक की संदिग्ध लाश… कुचली हुई हालत ने बढ़ाई रहस्य की परतें, फॉरेंसिक टीम ज... मस्तूरी ब्लॉक के कई आंगनबाड़ी केंद्रों में होगी सहायिका भर्ती....आवेदन 18 मई तक,